राजनामा.कॉम। नालंदा जिले में मीडिया/प्रेस के नाम पर कहीं कहीं बड़ी अजीब स्थिति देखने को मिलती है। इस ओर पुलिस-प्रशासन का भी ध्यान नहीं जाता है क्योंकि वे ये मान कर चलते हैं कि प्रेस वाले उनका बेड़ा गर्क कर सकते हैं।
विश्व विख्यात प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय (खंडहर) जाने वाली मार्ग मेन मोड़ के पास बने थाना पर्यटक सुविधा क्रेंद को देखिये। यहां न तो कभी कोई पुलिसकर्मी रहता है और न हीं यहां पर्यटकों के लिये कोई सुविधा व्यवस्था है।
फिलहाल काफी लंबे समय से इस थाना पर्यटक सुविधा क्रेंद पर एक होटल वाले ने अपना बडा सा होडिंग लगा रखा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि होटल का होडिंग किसी बब्लु सिंह नामक व्यक्ति के द्वारा लगाया गया है, जो खुद को पत्रकार कहता है। लेकिन वह किस अखबार या अन्य मीडिया से जुड़ा है, किसी को कुछ नहीं पता। हालांकि वह अपनी दो गाड़ी पर PRESS लिख शान से चलता है।
लोग बताते हैं कि इस थाना पर्यटक सुविधा क्रेंद पर जिस होटल का होडिंग-कब्जा लगा है, उसका मालिक भी बब्लु सिंह ही है। उसका उठना बैठना बड़े लोगो के साथ है। उसके पत्रकारीय रौब की पैठ पुलिस-प्रशासन में नीचे से उपर तक है। इसलिये उससे सब डरते हैं।
बहरहाल, सवाल उठता है कि सरकारी थाना पर्यटक सुविधा क्रेंद पर एक ‘गुप्त पत्रकार’ ने अपने होटल का होडिंग कब्जा कर रखा है, क्या उस ओर आला अफसरों का ध्यान कभी नहीं जाता।
पुष्ट खबर है कि उस रास्ते से कई बार उच्चपदाधिकारी की गाड़ियां आती जाती रहती है। यहां तक कि एसपी, डीएम, आईजी, डीआईजी, मिनिस्टर से लेकर सीएम तक उसी रास्ते से गुजरते हैं। सुबह-शाम यहां पर पुलिस दल की गाड़ी भी लगी रहती है।