मीडिया

सवाल पूछने पर नीतीश कुमार ने पत्रकारों के सामने क्यों जोड़ लिए यूं हाथ?

पटना (राजनामा.कॉम)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ दिनों से अपने बयानों और हाव-भाव को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पहले बिहार विधानसभा में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान, फिर उस पर सफाई और हाव भाव को लेकर उठ रहे सवालों के बाद अब नीतीश कुमार ने पत्रकारों के सामने हाथ जोड़ लिए हैं। सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार का वीडियो वायरल हो रहा है।

जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बाहर निकल रहे थे, इसी दौरान पत्रकारों ने उन्हें आवाज दी और कुछ पत्रकारों ने पूछा कि काहे (क्यों) नाराज हैं सर? इस पर नीतीश कुमार ने कोई उत्तर तो नहीं दिया, लेकिन पत्रकारों को सामने देखते ही नीतीश कुमार हाथ जोड़ने लगे। नीतीश कुमार ने सुरक्षाकर्मियों को किनारे कर पत्रकारों के आगे सिर झुका लिया और सांकेतिक आरती उतारने लगे।

इसके बाद नीतीश कुमार बिना किसी सवाल का जवाब दिए अपनी गाड़ी में सवार होकर वहां से निकल गए। नीतीश कुमार का यह व्यवहार देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरत में पड़ गया कि आखिर नीतीश कुमार ऐसा कर क्यों रहे हैं?

हालांकि इससे पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वह महावीर मंदिर में आरती के दौरान इधर-उधर देखते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे कि वह कुछ ढूंढ रहे हैं।

 सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकारों के डिजिटल उपकरणों को जब्त करने पर जतायी चिंता, कहा…

सोशल मीडिया में वायरल हुआ न्यूज18 बिहार झारखंड न्यूज चैनल की यह सनसनीखेज फर्जी खबर

बिहारः अररिया जिला के रानीगंज में दैनिक जागरण संवादाता की गोली मारकर हत्या

खरमोर पक्षीः कुछ मीडिया बता रहे विदेशी तो बॉम्बे नेचरल हिस्ट्री सोसायटी पूर्णतः भारतीय?

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक, बाथरुम में गिरे, उठा शव

Show More

Mukesh Bhartiya

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button