सोशल मीडिया में वायरल हुआ न्यूज18 बिहार झारखंड न्यूज चैनल की यह सनसनीखेज फर्जी खबर

राजनामा.कॉम। न्यूज18 बिहार झारखंड न्यूज चैनल ने नालंदा जिले की एक घटना लेकर फर्जी खबर दिखाया है। इस खबर में कहीं की घटना में कहीं की वीडियो फुटेज दिखाई गई है। दरअसल इस वीडियो का खबर विम्स पावापुरी से कोई लेना देना नहीं है और फोरलेन सड़क निर्माण गावर कन्सट्रक्शन के कार्यालय की यह वीडियो पहले से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

न्यूज18 बिहार झारखंड न्यूज चैनल की रिपोर्ट में घटना विवरण समेत जो वीडियो प्रसारित की गई है। उसमें विम्स पावापुरी अस्पताल में तोड़फोड़ किए जाने की बात बताई जा रही है। जबकि इस वीडियो का विम्स पावापुरी से किसी प्रकार का कोई लेना-देना नहीं है।

दरअसल, नालंदा जिले में बीते बुधवार की रात निर्माणाधीन बख्तियारपुर रजौली फोरलेन में कार्य कर रहे एक मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक के परिजनों ने पावापुरी स्थित गावर कन्सट्रक्शन के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की थी। इस घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और उसकी फुटेज शोशल मीडिया में वायरल होने लगी।

हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद पावापुरी ओपी में सात के खिलाफ नामजद एवं 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। निर्माण एजेंसी के कार्यालय में लगे अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज में उपद्रवियों की करतूत साफ देखी जा सकती है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=bNTNdrmsgGc[/embedyt]

प्रमुख खबरें

कोविड के चलते भारत में हुई मौतों पर अमेरिका के अखबार की खबर है चर्चाओं में !

राजनामा.कॉम डेस्क। कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के चलते देश में कितने लोग कालकलवित हुए हैं, अर्थात कितने लोगों ने दम तोड़ा है इस...

नये जमाने की पत्रकारिता ‘मोजो’ (मोबाइल जर्नलिज्म), कैसे बनाएं कैरियर

"अब मोजो यानी मोबाइल जर्नलिज्म का जमाना है। मोजो जर्नलिस्ट बनकर न‌ केवल पत्रकारिता के पैशन को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी खबरे...

Facebook Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक (Facebook) एक बड़ा लोकप्रिय प्लेटफार्म स्टोरी वीडियो रील्स एक लोकप्रिय फीचर है, जो फेसबुक...

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

राजनामा.कॉम। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं...

गर्त में जाती पत्रकारिता के मानक बने झारखंड के ये प्रेस क्लब

“आखिर लोकतंत्र का चौथा खंभा यानी पत्रकारिता गर्त में क्यों जा रही है।? क्यों पत्रकार अपेक्षा का शिकार हो रहे हैं ? क्यों पत्रकारिता...