राजनामा.कॉम (मुकेश भारतीय)। झारखंड विधानसभा के इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एक और रिकार्ड बनाते-बनाते रहे गये।
अगर वे जीत जाते तो विधानसभा में पति-पत्नी साथ बैठने वाले देश के पहली जोड़ी कहलाते।
उनकी पत्नी गीता कोड़ा जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से बड़े अंतर से निर्वाचित हुई हैं।
राजनीतिक तौर पर मधु कोड़ा के नाम कई रिकार्ड बने हैं। उनका निर्दलीय मुख्यमंत्री बनना राष्ट्र रिकार्ड है। उन्होंने एक निर्दलीय मुख्यमंत्री के तौर पर सर्वाधिक दिनों करीब 3 साल तक शासन भी किया है। जब उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो उन्हें पद से हटना पड़ा और बतौर आरोपी सबसे अधिक दिनों करीब 3 साल तक जेल में रहे।
उन्होंने चाईबासा लोकसभा सीट से वर्ष 2009 का चुनाव निर्दलीय तौर पर जीतने में कामयाब रहे। उसके बाद उनकी पत्नी गीता कोड़ा जगन्नाथपुर विधासभा सीट से भारी मतों से जीत दर्ज की।
मधु कोड़ा इस बार कोल्हान क्षेत्र के मझगांव सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे थे। उनके समक्ष उत्पन्न झंझावतों के मद्देनजर यह पहले से कयास लगाया जा रहा था कि उनकी नैया पार होनी बड़ी मुश्किल है।
लेकिन उनके चुनाव परिणाम ने मीडियाई आंकलन के सारे मिथक तोड़ डाले। भले ही वे चुनाव हार गये लेकिन, उन्होनें राजनीति में अपना दमदार उपस्थिति बरकरार रखी है।
जभासपा के मधु कोड़ा का मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के निरल पुरती के साथ हुआ। वहीं भारतीय जनता पार्टी के धुरंधर बड़कुवर गागराई के लिये मोदी की सभा और लहर भी कोई काम न आई। वे तीसरे नंबर पर संघर्ष करते रहे।
मधु कोड़ा को कुल 34,090 वोट मिले। झामुमो के निरल पुरती को 45,272 वोट मिले। इन दोनों के बीच हार-जीत का अंतर कुल 11,182 वोट के रहे।
वहीं, भाजपा के बड़कुवर गागराई 28,969 वोट ही बटोर सके और पूरे चुनाव में मुख्य मुकाबले से बाहर दिखे।
चुनाव आयोग के अनुसार मझगांव के प्रत्याशियों के वोटः- |
||
अभ्यर्थी | दल का नाम | मत |
---|---|---|
निरल पुरती | झारखण्ड मुक्ति मोर्चा | 45272 |
मधु कोड़ा | जय भारत समानता पार्टी | 34090 |
बड़कुवर गागराई | भारतीय जनता पार्टी | 28969 |
सुखदेव बिरुली | झारखण्ड विकास मोर्चा ( प्रजातांत्रिक) | 5777 |
देवेन्द्र नाथ चाम्पिया | इंडियन नेशनल कांग्रेस | 4652 |
सुभाष चंद्र पिंगुवा | झारखण्ड पीपुल्स पार्टी | 2383 |
विनय कुमार पिंगुवा | बहुजन समाज पार्टी | 2073 |
आकाश दीप पुरती | निर्दलीय | 1719 |
इनमें से कोई नहीं | इनमें से कोई नहीं | 3408 |