अन्य
    Thursday, May 2, 2024
    अन्य

      श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में सवर्ण जातिवाद का नंगा नाच !

      कार्यकारिणी से लेकर मार्गदर्शक मंडल तक मे राजपूत ब्राम्हण भूमिहार को शत प्रतिशत शामिल कर अपनी जहरीली जातीय मानसिकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया...

      राजनामा.कॉम।  बिहार श्रमजीवी पत्रकार संघ के चुनाव के बाद मचे घमासान और जातिय गोलबंदी हावी होने पर पटना के एक पत्रकार संजय वर्मा ने अपने फेसबुक वाल पर इसे जहरीली मानसिकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन बताया है।

      कथित श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का असली चेहरा अंततः सामने आ गया। अपना एकाधिकार या सिक्का जमाने के लिये अध्यक्ष महासचिव सचिव कोषाध्यक्ष सभी पदों पर अगड़ी जातियों को सुशोभित किया गया।

      कार्यकारिणी से लेकर मार्गदर्शक मंडल तक मे राजपूत ब्राम्हण भूमिहार को शत प्रतिशत शामिल कर अपनी जहरीली जातीय मानसिकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

      इस संकीर्णता को किस दायरे में समझूँ क्या दलित अतिपिछड़ा पिछड़ी जाति के पत्रकारों को अछूत समझते मानते है या उन्हें पत्रकार समझते नही।

      बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की लंबे अर्से बाद हुए विधिवत चुनाव में दैनिक जागरण के वरीय संवाददाता मृत्युंजय मानी को यूनियन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

      दैनिक हमारा समाज उर्दु के मुख्य संवाददाता एसएन श्याम निर्विरोध महासचिव निर्वाचित हुए। इसके साथ हिन्दुस्तान हिन्दी दैनिक के छायाकार को यूनियन का कोषाध्यक्ष बनाया गया।

      विधिवत हुए इस चुनाव कीू प्रक्रिया में यूनियन के लंबे समय तक अध्यक्ष और महासचिव रह चुके वरिष्ठ पत्रकार गौरीशंकर आचार्य को राज्य निर्वाची पदाधिकारी और दैनिक जागरण के श्रवण कुमार को सहायक राज्य निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया।

      यूनियन की कार्यसमिति का आज (29 सितंबर) गठन किया गया। हिन्दुस्तान के नीरज कमल और दैनिक जागरण के श्रवण कुमार को उपाध्यक्ष, आज ब्यूरो प्रमुख बिहारशरीफ के कौशलेंद्र कुमार और दैनिक भास्कर गया संवाददाता रंजन सिन्हा को सचिव के पद पर मनोनयन किया गया। इसके साथ ही महेंद्र दयाल श्रीवास्तव को कार्यालय सचिव बनाया गया।

      इसके साथ 23  सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया गया। जिसमें वरीष्ठ पत्रकार अरुण अशेष, कमलेश कुमार सिंह (गया), प्रेस छायाकार अजीत कुमार, देवब्रत राय, अफताब आलम, पत्रकार आकाश कुमार, आलोक कुमार , प्रमोद झा, नीतीश कुमार आदि प्रमुख हैं।

      इसके साथ ही 11 पत्रकारों को विशेष कार्यसमिति के स्थायी सदस्य बनाया गया। साथ ही यूनियन के सफल संचालन हेतु मार्ग दर्शन के लिए 13 सदस्यीय मार्गदर्शक मंडल का भी गठन किया गया है।

       बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नवगठित 23 सदस्यीय कमेटीः

      1. मृत्युंजय मानी (दैनिक जागरण)      अध्यक्ष
      2. नीरज कमल (हिंदुस्तान)               उपाध्यक्ष
      3. श्रवण कुमार (दैनिक जागरण)         उपाध्यक्ष
      4. एसएन श्याम (हमारा समाज)         महासिचव
      5. कलेंद्र कुमार (आज – बिहारशरीफ) सचिव
      6. रंजन सिन्हा (दैनिक भास्कर – गया)  सचिव
      7. अनिल कुमार (हिन्दुस्तान)              कोषाध्यक्ष
      8. महेंद्र दयाल श्रीवास्तव (आज)          कार्यालय सचिव
      9. अरुण अशेष (दैनिक जागरण)           कार्य समिति सदस्य
      10. कमलेश कुमार सिंह, (दैनिक भास्कर- गया) कार्यसमिति सदस्य

      11.अजीत कुमार (दैनिक जागरण)        कार्य समिति सदस्य

      1. देवव्रत राय (समकालीन तापमान)    कार्य समिति सदस्य
      2. आकाश कुमार (आज)                    कार्य समिति सदस्य
      3. आलाेक कुमार (दैनिक भास्कर)        कार्य समिति सदस्य
      4. ब्रजकिशोर दुबे (दैनिक भास्कर)       कार्य समिति सदस्य
      5. प्रमोद झा (प्रभात खबर)                कार्य समिति सदस्य
      6. नीतीश कुमार (प्रभात खबर)           कार्य समिति सदस्य
      7. मो. अफताब आलम सिद्​दीकी        (राष्ट्रीय सहारा) कार्य समिति सदस्य
      8. रोहित कुमार (हिंदुस्तान)           कार्यसमिति सदस्य
      9. रबीश कुमार (तरुमित्र)               कार्यसमिति सदस्य

      21.निरंजन कुमार  (आज – जमुई)            कार्य समिति सदस्य

      1. जयप्रकाश सिंह (हिन्दुस्तान – अरवल) कार्य समिति सदस्य
      2. अरविंद कुमार रवि (हिन्दुस्तान – नवादा) कार्य समिति सदस्य

      कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्यः

      1. भोला नाथ (हिन्दुस्तान)
      2. फैजुल हशन (दैनिक हमारा समाज)
      3. मनोज कुमार सिंह (सन्मार्ग)
      4. शैलेश सिंह (हिन्दुस्तान)
      5. दीनानाथ साहनी (दैनिक जागरण)
      6. चंद्रशेखर (दैनिक जागरण)
      7. कमलाकांत (समय मंथन)
      8. अजय दुबे (सुनामी टाइम्स)
      9. ज्योति कुमार निराला (दैनक भास्कर – हाजीपुर)
      10. निशांत कुमार (अमर उजाला)
      11. अमोल बजाज (आज-मनेर)
      12. सुविज्ञ दुबे (दैनिक जागरण)

      मार्गदर्शक मंडल के सदस्यः

      1. शैलेंद्र दीक्षित
      2. अविनाश चंद्र मिश्र
      3. खालिद अनवर (दैनिक हमारा समाज)

      3.ज्ञानवद्ध मिश्र

      1. हेमंत कुमार
      2. कन्हैया भोलारी
      3. सुभाष पांडेय
      4. अशोक कुमार मिश्रा
      5. दीपक पांडेय
      6. कुमार दिनेश
      7. वीरेंद्र कुमार
      8. अमरनाथ तिवारी (द हिन्दू)
      9. संतोष सिंह (द इंडियन एक्सप्रेस)
      10. मनोज चौरसिया (द स्टेट्समैन)
      संबंधित खबर
      error: Content is protected !!