खबर मंत्र-गांडीव अखबार के मालिक अभय सिंह का निधन

0
629

राजनामा.कॉम। घबराहट और सांस लेने में तकलीफ की वजह से कल शाम में गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में 12:00 बजे भी तबीयत खराब हुई थी। जिसे डॉक्टरों ने संभाल लिया था।

लेकिन आज सुबह 6:30 बजे फिर तबीयत खराब हुई और निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और 11 वीं का छात्र एक पुत्र और एक छोटी पुत्री है।

बता दें कि अभय सिंह जी से सुजीत सिन्हा गैंग के गुंडों ने इसी महीने 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी।

15 अगस्त को उनके ऑफिस पर बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने के कारण गोली चलाई थी। इसके बाद उन्होंने 60 लाख रुपए में बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो खरीदा था।

इस घटना के बाद अभय सिंह तनाव में रहते थे, तनाव के कारण ही हार्ट अटैक की संभावना से मृत्यु की आशंका जताई जा रही थी।

हालांकि डॉक्टरों ने अभी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन अभय सिंह के कोरोना संक्रमित हो जाने की बात बताई जा रही है।