Sunday, December 3, 2023
अन्य

    नहीं रहे राजेन्द्र तिवारी, ‘नईदुनिया’ के प्रधान संपादक की कोरोना से मौत

    “हिंदी दैनिक अखबार ‘नईदुनिया’ से एक बड़ी बुरी खबर आई है। कोरोना महामारी की चपेट में आने से अखबार के प्रधान संपादक राजेन्द्र तिवारी का निधन हो गया है…

    राज़नामा डेस्क। वरिष्ठ पत्रकार व अखबार के प्रधान संपादक राजेन्द्र तिवारी का निधन हो गया है। वे 82 वर्ष के थे। वे भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे।

    कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे पिछले 4 दिनों से वेंटिलेटर पर थे।

    बताया जा रहा है कि उनकी किडनी और लंग्स ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद आज (बुधवार) सुबह 8 बजे अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

    बता दें कि ‘नईदुनिया’ इंदौर से बंटवारे के तहत भोपाल में दैनिक ‘नईदुनिया’ का मालिकाना हक नरेन्द्र तिवारी के बेटे राजेन्द्र तिवारी को मिला था। 1994 से वे लगातार भोपाल में दैनिक ‘नईदुनिया’ का प्रकाशन व संपादन कर रहे थे।

    वे अपने पीछे पुत्र अपूर्व तिवारी को छोड़ गए हैं। बुधवार दोपहर 12:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया।

    राजेन्द्र तिवारी के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि पहले नईदुनिया इंदौर और बाद में वर्ष 1991 से भोपाल से दैनिक नईदुनिया के प्रकाशन में श्री राजेन्द्र तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    मध्यप्रदेश की हिंदी पत्रकारिता में श्री राजेन्द्र तिवारी द्वारा दी गई सेवाएं स्मरणीय रहेंगी। वहीं मुख्यमंत्री ने स्व. राजेंद्र तिवारी की आत्मा की शांति और शोकाकुल तिवारी परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

    संबंधित खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!