नहीं रहे बीबीसी के प्रख्यात कैलाश बुधवार

0
534

राजनामा.कॉम। बीबीसी के हिन्दी रेडियो प्रसारण का आज एक युग समाप्त हो गया। बीबीसी हिन्दी के पूर्व अध्यक्ष और हिन्दी रेडियो प्रसारण के भीष्म पितामह कैलाश बुधवार का आज सुबह निधन हो गया।

kailash budhbar 2बुधवार एक बेहतरीन प्रसारक के साथ एक अच्छे इंसान भी थे। उनकी आवाज में एक खनक थी। वे बीबीसी के जुनूनी प्रसारक और अध्यक्ष थें। जिनकी आवाज के करोड़ों श्रोता थें। वे आवाज आज खामोश हो गई।

कैलाश बुधवार ब्रिटेन मे बसे भारतीय मूल के हिंदी लेखक रहे। अब तक के एकमात्र भारतीय थे, जो बी.बी.सी. रेडियो में हिन्दी एवं तमिल विभागों के अध्यक्ष रह चुके हैं।

वे एक लम्बे अर्से तक बी.बी.सी. रेडियो में काम करने के पश्र्चात आजकल सक्रिय अवकाश प्राप्त जीवन जी रहे थे। लंदन का शायद ही कोई ऐसा कार्यक्रम होगा, जिसमें शिरकत या अध्यक्षता कैलाशजी न कर चुके हों।

हिन्दी के यह कर्मठ सिपाही कविता भी लिखने के अलावे मंच पर कवि सम्मेलनों का संचालन भी करते रहे। उनका रिश्ता पृथ्वी थियेटर के दिनों से रहा। उनके पापाजी पृथ्वीराज कपूर का असर उनके रेडियो प्रसारण एवं नाटक दोनों ही क्षेत्रों में महसूस किया जाता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here