Friday, December 8, 2023
अन्य

    लाइव शो में श्रम मंत्री का नाम नहीं बता सके भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, हुए ट्रोल

    आसन्न कोरोना वायरस महामारी संक्रमण संकट के बीच भी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। टीवी चैनलों पर भी कोरोना वायरस से व्याप्त संकट को लेकर लगातार बहस हो रही है…

    INR डेस्क। एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने भाजपा प्रवक्ता से केंद्रीय श्रम मंत्री का नाम पूछ लिया। लेकिन भाजपा नेता इस सवाल का जवाब नहीं दे पाएं, जिसको लेकर वो सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

    दरअसल, एबीपी न्यूज़ के डिबेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शो के डिबेट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया और कांग्रेस पार्टी के नेता रोहन गुप्ता बहस करते हुए नजर आ रहे हैं।

    सरकार को घेरते हुए कांग्रेस नेता भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता से भारत के श्रम का नाम पूछते हैं। जिसके बाद गौरव भाटिया कोई जवाब नहीं दे पाते।

    Untitled 1वीडियो में दिख रहा है कि, बहस के दौरान कोरोना संकट पर सरकार को घेरते हुए कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया से पूछा, “आपको श्रम मंत्री का नाम मालूम है, अगर मालूम है तो बताइए श्रम मंत्री का क्या नाम है।”

    रोहन गुप्ता का यह सवाल सुनकर गौरव भाटिया हकबका जाते है। तभी कांग्रेस प्रवक्ता ने लगातार नाम जानने की बात कही लेकिन गौरव भाटिया जवाब देने की जगह बातों को टालते हुए दिखे।

    कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वे तुरंत नाम बताएं और गूगल पर मत खोजें। इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने गौरव भाटिया को लताड़ते हुए कहा, राष्ट्रीय प्रवक्ता होकर अपनी सरकार के श्रम मंत्री का नाम नहीं मालूम है और बात कर रहे हो मजदूरों की। शर्म आनी चाहिए आप लोगों को।

    कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता और भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया के बीच हुए इस बहस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

    संबंधित खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!