जर्नलिस्टफीचर्डमीडिया

इन दो पत्रकारों को मिला दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नोबेल पीस पुरस्कार, जाने क्यों

राजनामा डॉट कॉम। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार माना जाने वाला नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है।

वर्ष 2021 के घोषित पुरस्कारों में इस बार अच्छी खबर यह है कि नोबेल पीस पुरस्कार के लिए दो पत्रकारों का चयन किया गया है।

मारिया रेसा और  दमित्री मुर्तोव  को शांति के लिए इस साल का नोबेल पीस प्राइज 2021 दिया गया है। यह सम्मान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए उनके प्रयास को देखते हुए दिया गया है।

नोबल कमिटी के मुताबिक तथ्य-आधारित पत्रकारिता आम लोगों को सत्ता के दुरुपयोग, झूठ और युद्ध की अफवाहों से बचाता है। साथ ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सूचना की आजादी जनता का बुनियादी अधिकार है।

नोबेल पीस पुरस्कार से सम्मानित मारिया रेसा फिलीपींस की हैं तो वही दमित्री मुर्तोव‌ रूस के लोकप्रिय पत्रकार हैं।

नोबेल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकारों की लड़ाई एवं रक्षा को महत्व देने के लिए पत्रकार मारिया रेसा और दमित्री मुर्तोव को इस अवार्ड के लिए चुना।

दमित्री मुर्तोव ने रसिया में दशकों के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। दमित्री 1993 में ‘नोवाजा गजेटा’ नाम के स्वतंत्र अखबार की संस्थापकों में शामिल थे।

इसकी स्थापना के बाद से इसके 6 पत्रकार मारे जा चुके हैं, लेकिन मौत और अन्य प्रकार की धमकियों के बावजूद इन्होंने स्वतंत्र पत्रकारिता से समझौता नहीं किया।

मारिया रेसा फिलीपीन्स में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रका के लिए संघर्ष कर रही हैं। इन्होंने बिना डरे सत्ता द्वारा ताकत के दुरुपयोग, हिंसा के इस्तेमाल और बढ़ती तानाशाही का विरोध किया।

ये 2012 में इंवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए एक डिजिटल मीडिया कंपनी की सह-संस्थापक भी रही हैं।

ये न करें, अन्यथा हो सकता है आपका व्हाट्सएप अकाउंट बैन और मोबाईल डाटा हैक

राँची में पत्रकार पर जानलेवा हमला का मुख्य आरोपी गया के टेकारी में धराया

पत्रकारों हेतु टोल फ्री की माँग पर बोले गडकरी- ‘अभी बंद है फोकट क्लास का धंधा

एक और पत्रकार पर जानलेवा हमला, शराब माफिया ने वाहन से मारा धक्का, जख्मी, AISM-JWA की निंदा

राँची प्रेस क्लब में पत्रकारों का धरना चौथे दिन भी जारी, स्वास्थ्य मंत्री ने बैजनाथ के ईलाज का लिया जायजा

Raznama / Mukesh bhartiy

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका लक्ष्य ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक निष्पक्ष रूप से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राज़नामा (Raznama) के माध्यम से वे मीडिया आधारित स्थानीय, क्षेत्रीय और समसामयिक मुद्दों पर आधारित खबरें और विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं, जो बदलते सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को समझने में पाठकों की मदद करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ मीडिया और स्वच्छ लोकतांत्रिक व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।