Sunday, December 3, 2023
अन्य

    चीन ने बीबीसी वर्ल्ड न्यूज के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध

    "इससे पहले 4 फरवरी को ब्रिटिश मीडिया रेग्युलेटर ऑफ.कॉम ने चीन ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) के लाइसेंस को यूनाइटेड किंगडम में प्रसारित करने के लिए रद्द कर दिया, क्योंकि जांच में पाया गया कि लाइसेंस गलत तरीके से स्टार चाइना मीडिया लिमिटेड द्वारा बनाया गया था। इस चैनल का संबंध चीन में शासन करने वाली कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के साथ है..."

    राजनामा.कॉम। पड़ोसी देश चीन में बीबीसी वर्ल्ड न्यूज के प्रसारण पर रोक लगा दी गई है। चीनी राज्य मीडिया सीजीटीएन ने शुक्रवार को राष्ट्रीय रेडियो और टेलीविजन के जरिए इसकी जानकारी दी। बीबीसी ने भी अपनी खबर में इसकी पुष्टि की है।

    फॉरेन करेस्पोंडेंट क्लब ऑफ चाइना ने चीन के अंदर बीबीसी वर्ल्ड न्यूज़ प्रसारण पर प्रतिबंध के फैसले पर खेद व्यक्त किया है।

    वैसे अंग्रेजी भाषा का बीबीसी वर्ल्ड न्यूज चीन के अधिकांश टीवी चैनल में शामिल नहीं है, लेकिन कुछ होटलों, घरों और विदेशी व्यक्तियों के यहां ही उपलब्ध था।

    चीन में दो रायटर्स पत्रकारों ने कहा कि उनकी टीवी स्क्रीन पर यह चैनल ब्लॉक हो गया। है

    बीबीसी को बैन करने पर अपने एक बयान में ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन में इंटरनेट और मीडिया पर सख्त पाबंदियां लागू हैं। चीन का यह फैसला दुनिया के सामने उसकी ही साख को कम करेगा।

    वहीं चीन ने बीबीसी वर्ल्ड न्यूज सर्विस पर शिनजियांग और चीन के कोविड-19 से निपटने जैसे मुद्दों पर गलत रिपोर्टिंग करने का आरोप लगाया है।

    चीन की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार एक जांच में पाया गया है कि बीबीसी वर्ल्ड न्यूज ने चीन से संबंधित रिपोर्टों में नियमों का गंभीर रूप से उल्लंघन किया है, जिसमें यह भी शामिल था कि न्यूज को “सत्य और निष्पक्ष” होना चाहिए।

    इसने चीन के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाया और राष्ट्रीय एकता को कमजोर किया। इस तरह बीबीसी वर्ल्ड न्यूज चीन में प्रसारित होने वाले विदेशी चैनलों के लिए जरूरी शर्तों को पूरा नहीं करता है। अब आगे एक और साल के लिए इसके आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    संबंधित खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!