Friday, December 8, 2023
अन्य

    सन्मार्ग से बैजनाथ मिश्र की छुट्टी! रजत गुप्ता की वापसी!

    sanmarg
    bmishra
    rajatdaरांची से प्रकाशित हिंदी दैनिक सन्मार्ग से वरिष्ठ पत्रकार श्री बैजनाथ मिश्र (हाल ही में राज्य सूचना आयुक्त के पद से सेवानिवृत हुए) की विदाई हो गई है। वे पिछले पखवारे ही इस अखबार के पीआरबी अधिनियम के तहत समाचारों के लिए जिम्मेवार(!) प्रधान संपादक बनाये गए थे। श्री मिश्र के सन्मार्ग जैसै छोटे अखबार से इतनी जल्दी विदाई की किसी ने कल्पना भी न की होगी। अखबार के आज 15 अगस्त के प्रिंट लाइन के अनुसार रजत कुमार गुप्ता संपादक पद पर वापस लौट आए हैं और अखबार के मुद्रक-प्रकाशक प्रेम ने भी संपादक पद छोड़ दिया है।
    हिंदी दैनिक सन्मार्ग में अचानक हुए इस फेरबदल से झारखंड की पत्रकारिता में सनसनी फैल गई है। लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।हालांकि अखबार से कुछ लोग इसे प्रिंटिंग मिस्टेक बता रहे हैं,लेकिन संपादकीय पेज पर प्रिंट लाइन में ऐसी गलतियां संभव नहीं है।
    संबंधित खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!