अन्य
    Sunday, May 19, 2024
    अन्य

      रिटायर्ड IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार,  दुष्कर्म के आरोपी…थप्पड़ जड़ा….मामला सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्महत्या…

      बीते दिनों ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर या फिर कही से भी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद मामला काफी गरम हो गया है….

      INR.डेस्क यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद मऊ के घोसी से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिटायर आइपीएस अमिताभ ठाकुर को आज शुक्रवार को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया है।

      पुलिस ने सेवानिवृत आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को लखनऊ में उनके आवास से गिरफ्तार किया, उनको हजरतगंज कोतवाली में रखा गया है। अमिताभ ठाकुर वहां पर हंगामा कर रहे हैं, उनकी पत्नी नूतन ठाकुर भी इस दौरान हजरतगंज कोतवाली पहुंची हैं।

      पीड़िता ने दिल्ली में आत्मदाह से पहले इस मामले में इंटरनेट मीडिया पर जारी बयान में पूर्व आईपीएस को माफिया मुख्तार अंसारी के इशारे पर बचाने का आरोप लगाते हुए मानसिक शोषण के साथ न्याय से वंचित करने का आरोप लगाया था।

      घोसी से बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगानी वाली लड़की और दुष्कर्म के मामले में गवाह के नई दिल्ली में आग लगाकर आत्मदाह करने के बाद से जबरिया रिटायर आइपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर की मुश्किल बढ़ गई थी।

      आत्मदाह मामले की जांच करने वाली एसआइटी ने अमिताभ ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद से उनके घर के बाहर लगातार पुलिस तैनात थी।

      एफआईआर दर्ज होने के बाद आज अमिताभ ठाकुर को गोमतीनगर में उनके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनको दुष्कर्म पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

      अमिताभ ठाकुर के खिलाफ आज एसआईटी जांच की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हुई है। इनके खिलाफ मुख्तार अंसारी की शह पर दुष्कर्म के आरोपी अतुल राय को बचाने के लिए पीड़िता ने आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने बीते दिनों नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह कर लिया था।

      उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा करने के साथ ही बीते कई महीनों ने इंटरनेट मीडिया पर एक्टिव रिटायर आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने लम्बे समय से सरकार के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर भी बेहद मुखर हो गए।

       

      संबंधित खबर

      BBC ने भारत में IT रेड के बाद निजी कंपनी को सौंपा सारा काम

      राजनामा.कॉम। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी यानी कि 'बीबीसी' (BBC) की भारतीय शाखा ने भारत में अपना न्यूजरूम प्रकाशन लाइसेंस 'कलेक्टिव न्यूजरूम' को सौंप दिया है,...

      समाचार लेखन के लिए इन विधियों का करें पालन

      इन विधियों का पालन करके, आप अच्छे समाचार लेख लिख सकते हैं जो पाठकों की स्थिति को समझाते हैं और उन्हें जागरूक करते हैं... सटीकता:...

      समाचार लिखने के लिए इन नियमों का करें पालन

      विषय का चयन: समाचार लेखन के लिए एक विषय का चयन करें। यह समाचार विषय क्षेत्र, वर्तमान घटनाओं और पाठकों की रुचि पर आधारित...

      OTT के 18 प्लेटफॉर्म्स,19 साइट्स,10 एप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स ब्लॉक

      राजनामा.कॉम डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट को लेकर भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बड़ा एक्शन उठाया है। गुरुवार (14 मार्च,...

      अपनी भूमिका पर विचार करे मीडिया, खड़ा है विश्वसनीयता का संकट

      पत्रकार हैं.... पक्षकार हैं.... पत्तलकार हैं..... इस तरह के कटीले, चुभते व्यंग्य डेढ़ दो दशकों से सोशल मीडिया पर तैरते नजर आते हैं। कभी...

      सीएम चंपाई सोरेन के ‘राँची प्रोटोकॉल’ में फंसे सरायकेला-खरसावां के जमीनी पत्रकारों के आँख से टपके आँसू

      रांची (राजनामा.कॉम)। अमूमन अपने जीवन काल के अंतिम सियासी पारी खेल रहे चंपाई सोरेन आज सूबे के बदले सियासी घटनाक्रम की वजह से सत्ता...
      error: Content is protected !!