अन्य
    Sunday, May 19, 2024
    अन्य

      PUBG खेलने से मना किया तो नाबालिग लड़के ने माँ को मार दी गोली

      इंडिया न्यूज रिपोर्टर डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक 16 साल के लड़के ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी।

      इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि 16 वर्षीय लड़के को मां ने गेम खेलने से रोका था। जिसके बाद लड़के ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि लड़का गेम खेलने का आदी था।

      इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए घटनास्थल का मुआयना किया। जांच के दौरान पता चला कि 16 वर्षीय बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी।

      पूर्वी लखनऊ के एडीसीपी कासिम आबिदी ने मंगलवार को कहा, “पबजी गेम खेलने से रोकने के बाद नाबालिग लड़के ने अपनी मां को गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।”

      पुलिस ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लड़का गेम खेलने का आदी था और उसकी मां उसे गेम खेलने से रोकती थी, जिसके कारण उसने अपने पिता की पिस्तौल से इस घटना को अंजाम दिया।

      एडीसीपी ने आगे बताया कि लड़के ने “किसी इलेक्ट्रीशियन के बारे में एक फर्जी कहानी सुनाकर” जांच के दौरान पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

      पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने लड़के को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।”

      मार्च में इसी तरह की एक घटना में, मुंबई से आई थी। जहां ठाणे के निवासी को तीन दोस्तों ने कथित तौर पर पबजी गेम खेलने के दौरान दुश्मनी को लेकर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है।

      ठाणे शहर के वर्तक नगर निवासी मृतक साहिल जाधव को उसके दोस्तों प्रणव माली और दो अन्य किशोरों ने पबजी खेलने के दौरान लड़ाई के बाद चाकू मार दिया था।

      एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘तीनों आरोपियों ने शराब के नशे में साहिल को उसके घर के पास पकड़ लिया और पबजी खेलते समय दुश्मनी के बाद उसे चाकू मार दिया। तीनों आरोपियों ने साहिल को 10 से अधिक बार चाकू मारा था।

      संबंधित खबर

      BBC ने भारत में IT रेड के बाद निजी कंपनी को सौंपा सारा काम

      राजनामा.कॉम। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी यानी कि 'बीबीसी' (BBC) की भारतीय शाखा ने भारत में अपना न्यूजरूम प्रकाशन लाइसेंस 'कलेक्टिव न्यूजरूम' को सौंप दिया है,...

      समाचार लेखन के लिए इन विधियों का करें पालन

      इन विधियों का पालन करके, आप अच्छे समाचार लेख लिख सकते हैं जो पाठकों की स्थिति को समझाते हैं और उन्हें जागरूक करते हैं... सटीकता:...

      समाचार लिखने के लिए इन नियमों का करें पालन

      विषय का चयन: समाचार लेखन के लिए एक विषय का चयन करें। यह समाचार विषय क्षेत्र, वर्तमान घटनाओं और पाठकों की रुचि पर आधारित...

      OTT के 18 प्लेटफॉर्म्स,19 साइट्स,10 एप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स ब्लॉक

      राजनामा.कॉम डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट को लेकर भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बड़ा एक्शन उठाया है। गुरुवार (14 मार्च,...

      अपनी भूमिका पर विचार करे मीडिया, खड़ा है विश्वसनीयता का संकट

      पत्रकार हैं.... पक्षकार हैं.... पत्तलकार हैं..... इस तरह के कटीले, चुभते व्यंग्य डेढ़ दो दशकों से सोशल मीडिया पर तैरते नजर आते हैं। कभी...

      सीएम चंपाई सोरेन के ‘राँची प्रोटोकॉल’ में फंसे सरायकेला-खरसावां के जमीनी पत्रकारों के आँख से टपके आँसू

      रांची (राजनामा.कॉम)। अमूमन अपने जीवन काल के अंतिम सियासी पारी खेल रहे चंपाई सोरेन आज सूबे के बदले सियासी घटनाक्रम की वजह से सत्ता...
      error: Content is protected !!