अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      पत्रकारों हेतु टोल फ्री की माँग पर बोले गडकरी- ‘अभी बंद है फोकट क्लास का धंधा’

      राजनामा.कॉम। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की लगातार समीक्षा करने में लगे हुए हैं और अलग-अलग राज्यों में जाकर जमीनी हालात का जायजा ले रहे हैं।

      खबरों के मुताबिक इसी कड़ी में वे हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों का दौरा कर चुके हैं और मीडिया के माध्यम से समीक्षा की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

      इसी बीच राजस्थान के दौसा में आयोजित नितिन गड़करी की प्रेस वार्ता के दौरान एक पत्रकार ने उनके एक ऐसा सवाल पूछा कि उसका जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

      दरअसल, पत्रकार ने सड़कों को पत्रकारों के लिए टोल फ्री करने की मांग की तो नितिन गड़करी ने बड़े शालीन लहजे में न सिर्फ मना कर दिया बल्कि उसका कारण भी बताया।

      गडकरी ने जवाब देते हुए कहा, ‘मैं फोकट क्लास का समर्थक नहीं हूं और ये धंधा अब बंद है। अच्छी सड़क चाहिए तो पैसा देना पड़ेगा।’

      खबरों के अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा में लगने वाला समय 24 घंटे से कम होकर करीब 12 घंटे रह जाएगा।

      एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की न्यूनतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। सड़क मंत्रालय इसे बढ़ाकर 120 किलोमीटर प्रति घंटा करने पर विचार कर रहा है।

       

       

      संबंधित खबर
      error: Content is protected !!