अन्य
    Sunday, May 19, 2024
    अन्य

      सीएम और गवर्नर को सरेआम गाली देता है शिबू सोरेन का पीए

      shibu PA
      आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमों शिबू सोरेन के पीए विवेक का रसुख क्या है। यदि आपको इसका आंकलन करना है तो शिबू सोरेन उर्फ गुरुजी के मोहराबादी स्थित आवास चले जाइये।
      शुरुआती दौर में गुरुजी के बड़े पुत्र स्व. दुर्गा सोरेन का ड्राइवर… उसके बाद छोटे पुत्र हेमंत सोरेन (वर्तमान उप मुख्यमंत्री) का ड्राइवर…उसके बाद गुरुजी की शरण में…उसके बाद गुरुजी जी की कृपा से पा ली झारखंड विधान सभा में नौकरी…फिर गुरुजी का बन गया सरकारी पीए।
      बस इतना सा ही सफर है विवेक का। यह कभी भी झामुमो पार्टी का छोटे या बड़े पद पर नहीं रहा। लेकिन आज इसका बोलबाला देखिये कि ये शख्स सरेआम सीएम और गवर्नर को गालियां देता है। डिप्टी सीएम को दलाल शब्द से विभूषित करता है। वरीय पार्टी कार्यकर्ताओं को भींगे कपड़ों की तरह निचोड़ डालता है।
      देखिये सबसे बड़ा आश्चर्य। वह गाल ठोक कर करता है तब…जब सामने गुरुजी बैठे हों और सब कुछ करीब से सुन रहे हों। फिर भी कोई रोक ठोक नहीं। मानो गुरुजी इ सरकारी महारथी के सामने बिल्कुल लाचार और असहाय।
      कहने वाले यहां तक कहते हैं कि कभी चाकरी करने वाले विवेक ने गुरुजी को मानसिक तौर पर गुलाम बना लिया है। पार्टी में भी वही होता है , जैसा विवेक चाहता है। विवेक की महात्वाकांक्षा चुनाव लड़ने की है।
      अब जरा संलग्न विडियो को गौर से देखिये और खुद आंकलन कीजिये।..http://youtu.be/0GRv_xGtJE4
      संबंधित खबर

      BBC ने भारत में IT रेड के बाद निजी कंपनी को सौंपा सारा काम

      राजनामा.कॉम। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी यानी कि 'बीबीसी' (BBC) की भारतीय शाखा ने भारत में अपना न्यूजरूम प्रकाशन लाइसेंस 'कलेक्टिव न्यूजरूम' को सौंप दिया है,...

      समाचार लेखन के लिए इन विधियों का करें पालन

      इन विधियों का पालन करके, आप अच्छे समाचार लेख लिख सकते हैं जो पाठकों की स्थिति को समझाते हैं और उन्हें जागरूक करते हैं... सटीकता:...

      समाचार लिखने के लिए इन नियमों का करें पालन

      विषय का चयन: समाचार लेखन के लिए एक विषय का चयन करें। यह समाचार विषय क्षेत्र, वर्तमान घटनाओं और पाठकों की रुचि पर आधारित...

      OTT के 18 प्लेटफॉर्म्स,19 साइट्स,10 एप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स ब्लॉक

      राजनामा.कॉम डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट को लेकर भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बड़ा एक्शन उठाया है। गुरुवार (14 मार्च,...

      अपनी भूमिका पर विचार करे मीडिया, खड़ा है विश्वसनीयता का संकट

      पत्रकार हैं.... पक्षकार हैं.... पत्तलकार हैं..... इस तरह के कटीले, चुभते व्यंग्य डेढ़ दो दशकों से सोशल मीडिया पर तैरते नजर आते हैं। कभी...

      सीएम चंपाई सोरेन के ‘राँची प्रोटोकॉल’ में फंसे सरायकेला-खरसावां के जमीनी पत्रकारों के आँख से टपके आँसू

      रांची (राजनामा.कॉम)। अमूमन अपने जीवन काल के अंतिम सियासी पारी खेल रहे चंपाई सोरेन आज सूबे के बदले सियासी घटनाक्रम की वजह से सत्ता...
      error: Content is protected !!