अन्य
    Sunday, May 19, 2024
    अन्य

      उतराखंड में बड़ा बस हादसा, मध्य प्रदेश के 28 तीर्थ यात्रियों में 26 लोगों की मौत

      देहरादून (इंडिया न्यूज रिपोर्टर)। उत्तराखंड के उत्तराकाशी में रविवार की देर शाम मध्यप्रदेश के करीब 30 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई।

      उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्यूज एजेंसी से कहा- हादसे में 26 लोगों की मौत हुई है। सभी यात्री चारधाम यात्रा पर जा रहे थे। NDRF टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। उ

      Big bus accident in Uttarakhand 26 people died among 28 pilgrims from Madhya Pradesh 3उत्तराखंड सीएम आपदा नियंत्रण कक्ष से रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रख रहे हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार देर रात देहरादून रवाना हो गए।

      बस का नंबर UK- 04 1541 है। यह रविवार को हरिद्वार से चली थी। थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने कहा- गहरी खाई और अंधेरे की वजह से शवों को सड़क तक पहुंचाने में दिक्कत हुई।

      उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा- सभी यात्री मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के हैं। हादसे के बाद एम्बुलेंस के साथ मेडिकल की टीम भी मौके पर मौजूद है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।Big bus accident in Uttarakhand 26 people died among 28 pilgrims from Madhya Pradesh 2

      बस में ड्राइवर और कंडक्टर के अलावा 14 पुरुष और 14 महिलाएं सवार थे। हादसे में मरने वालों में राजकुमार (38) राजकुंवर (58, महिला) मेनका प्रसाद (56) सरोज (54, महिला) बद्रीप्रसाद (63) करन सिंह (62) उदय सिंह (63) हक्की राजा (60) चंद्रकली (61, महिला) मोतीलाल (62) बलदेव (77, महिला) कुसुम बाई (77, महिला) अनिल कुमारी (50, महिला) कारसन बिहारी (69) प्रभा (63, महिला) शकुंतला (60, महिला) पार्वती (62, महिला) शीला बाई (61, महिला) विश्वकांत (39) चंद्रकला (57, महिला) कंछेदीलाल (62) राजाभाई (59) धनीराम (72) कामबाई (57, महिला) वृंदावन (61) कमला (59, महिला) रामसखी (63) गीताबाई (55, महिला) शामिल हैं।

      वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- उत्तराखंड में चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद, पीड़ाजनक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

      एक अन्य ट्वीट में शिवराज ने कहा- और मेरी टीम उत्तराखंड सरकार एवं स्थानीय जिला प्रशासन के सतत संपर्क में है। घायलों के इलाज और मृतकों के शव को मध्यप्रदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है। दुःख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला ना समझे, हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

      संबंधित खबर

      BBC ने भारत में IT रेड के बाद निजी कंपनी को सौंपा सारा काम

      राजनामा.कॉम। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी यानी कि 'बीबीसी' (BBC) की भारतीय शाखा ने भारत में अपना न्यूजरूम प्रकाशन लाइसेंस 'कलेक्टिव न्यूजरूम' को सौंप दिया है,...

      समाचार लेखन के लिए इन विधियों का करें पालन

      इन विधियों का पालन करके, आप अच्छे समाचार लेख लिख सकते हैं जो पाठकों की स्थिति को समझाते हैं और उन्हें जागरूक करते हैं... सटीकता:...

      समाचार लिखने के लिए इन नियमों का करें पालन

      विषय का चयन: समाचार लेखन के लिए एक विषय का चयन करें। यह समाचार विषय क्षेत्र, वर्तमान घटनाओं और पाठकों की रुचि पर आधारित...

      OTT के 18 प्लेटफॉर्म्स,19 साइट्स,10 एप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स ब्लॉक

      राजनामा.कॉम डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट को लेकर भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बड़ा एक्शन उठाया है। गुरुवार (14 मार्च,...

      अपनी भूमिका पर विचार करे मीडिया, खड़ा है विश्वसनीयता का संकट

      पत्रकार हैं.... पक्षकार हैं.... पत्तलकार हैं..... इस तरह के कटीले, चुभते व्यंग्य डेढ़ दो दशकों से सोशल मीडिया पर तैरते नजर आते हैं। कभी...

      सीएम चंपाई सोरेन के ‘राँची प्रोटोकॉल’ में फंसे सरायकेला-खरसावां के जमीनी पत्रकारों के आँख से टपके आँसू

      रांची (राजनामा.कॉम)। अमूमन अपने जीवन काल के अंतिम सियासी पारी खेल रहे चंपाई सोरेन आज सूबे के बदले सियासी घटनाक्रम की वजह से सत्ता...
      error: Content is protected !!