रांची प्रेस क्लब ने सीएम को सौंपा ज्ञापन, काला बिल्ला लगा विरोध दर्ज करेंगे पत्रकार

राजनामा.कॉम।  पत्रकार बसंत साहू को जेल भेजे जाने के खिलाफ रांची प्रेस क्लब की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम एक ज्ञापन बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में सौंपा गया।

जिसमें पत्रकार की अविलंब रिहाई सहित इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी है।

इसके साथ ही रांची प्रेस क्लब ने मंगलवार को आपात बैठक कर निर्णय लिया था कि यदि 24 घंटे के भीतर पत्रकार बसंत साहू की रिहाई नहीं होती है तो गुरुवार 28 मई को क्लब के सदस्य पत्रकार काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध दर्ज करेंगे।

अभी तक के प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार की रिहाई नहीं हुई है। इसलिए अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत रांची प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकार गुरुवार को काला विल्ला लगाकर अपना विरोध दर्ज करेंगे।

बता दें कि चांडिल के पत्रकार बसंत साहू को सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस प्रशासन ने पिछले दिनों एक मनगढंत केस कर जेल भेजने का काम किया है। जिला शासन के इस कार्रवाई से राज्यभर के पत्रकारों में भारी आक्रोश है।

रांची प्रेस क्लब ने ज्ञापन सौंप मुख्यमंत्री को यह भी बताने का काम किया है कि कोविड -19 के इस संक्रमण काल के दौरान पुलिस ने हमारे कई साथी पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार, यहां तक कि मारपीट तक की।

हमारे साथी पत्रकार कोरोना महामारी में अपनी जान जोखिम में डाल जन सेवा के कार्य में जूटे हैं और पुलिस आज उन्हीं पर लाठियां बरसा रही है। झूठे मुकदमें में जेल भेजने का काम करती है।

सिर्फ इसलिए कि पत्रकार अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जनता तक सच्चाई न पहुंचायें। बसंत साहू के मामले में रांची प्रेस क्लब शीघ्र ही बैठक कर आगे की रणनीति पर निर्णय लेगी।

फ्रांसीसी प्रतिस्पर्धा नियामक ने गूगल पर लगाया 59.2 करोड़ डॉलर का जुर्माना

प्रमुख खबरें

कोविड के चलते भारत में हुई मौतों पर अमेरिका के अखबार की खबर है चर्चाओं में !

राजनामा.कॉम डेस्क। कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के चलते देश में कितने लोग कालकलवित हुए हैं, अर्थात कितने लोगों ने दम तोड़ा है इस...

नये जमाने की पत्रकारिता ‘मोजो’ (मोबाइल जर्नलिज्म), कैसे बनाएं कैरियर

"अब मोजो यानी मोबाइल जर्नलिज्म का जमाना है। मोजो जर्नलिस्ट बनकर न‌ केवल पत्रकारिता के पैशन को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी खबरे...

Facebook Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक (Facebook) एक बड़ा लोकप्रिय प्लेटफार्म स्टोरी वीडियो रील्स एक लोकप्रिय फीचर है, जो फेसबुक...

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

राजनामा.कॉम। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं...

गर्त में जाती पत्रकारिता के मानक बने झारखंड के ये प्रेस क्लब

“आखिर लोकतंत्र का चौथा खंभा यानी पत्रकारिता गर्त में क्यों जा रही है।? क्यों पत्रकार अपेक्षा का शिकार हो रहे हैं ? क्यों पत्रकारिता...