जर्नलिज्मफीचर्डमीडियामेरी बात

नकली फेसबुकियों को सावधान करता सीएम का फर्जी प्रोफाइल

मध्‍य प्रदेश के तमाम आईएएस पीसीएस अधिकारी व पुलिस महकमे के लोग रविवार को अपने मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फेसबुक पर देख चकित रह गये। हर जगह चर्चा का विषय बन गया, देखते ही देखते प्रोफाइल पर फ्रेंड्स रिक्‍वेस्‍ट की बाढ़ आ गई।

तभी अचानक पता चला कि वो प्रोफाइल फर्जी है, जिसे एक नाबालिग छात्र ने बनाया है। साइबर क्राइम की टीम की सहायता से एमपी पुलिस ने सोमवार को उस छात्र को धर दबोचा।

अब अगर इस प्रोफाइल की बात करें तो शिवराज सिंह चौहान के नाम से बने इस प्रोफाइल की वॉल पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई नेताओं की आपत्तिजनक तस्‍वीरें लगायी गईं।

यही नहीं मनमोहन सिंह एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भीख मांगते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा एवं फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन को रसोइया और पाकिस्तान के झंडे के बीच तिरंगा की तस्‍वीरें अपलोड की। मुख्यमंत्री के नाम से साइबर क्राइम का यह पहला मामला सामने आया है।

Raznama / Mukesh bhartiy

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका लक्ष्य ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक निष्पक्ष रूप से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राज़नामा (Raznama) के माध्यम से वे मीडिया आधारित स्थानीय, क्षेत्रीय और समसामयिक मुद्दों पर आधारित खबरें और विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं, जो बदलते सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को समझने में पाठकों की मदद करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ मीडिया और स्वच्छ लोकतांत्रिक व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।