एलन मस्क का अजीबोगरीब ऑफर: विकिपीडिया का नाम बदलकर ‘डिकिपीडिया’ करने पर देंगे 8,539 करोड़ रुपये!

यह तो समय ही बताएगा कि एलन मस्क की यह पेशकश सिर्फ मजाक है या कोई गंभीर योजना का हिस्सा। लेकिन इतना तय है कि उन्होंने एक बार फिर अपने चौंकाने वाले बयानों से दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है

राज़नामा.कॉम। दुनिया के सबसे अमीर इंसान और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अपनी विलक्षण सोच और चौंकाने वाले बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार मस्क ने विकिपीडिया का नाम बदलने को लेकर ऐसा ऑफर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। उन्होंने विकिपीडिया को ‘डिकिपीडिया’ नाम देने के बदले एक बिलियन डॉलर (करीब 8,539 करोड़ रुपये) देने की पेशकश की है।

मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर इस ऑफर की पुष्टि करते हुए लिखा, “यह प्रस्ताव अभी भी खुला है। अगर विकिपीडिया अपना नाम बदलकर ‘डिकिपीडिया’ कर लेता है, तो मैं उन्हें एक बिलियन डॉलर दूंगा।”

दरअसल यह मुद्दा तब उभरा जब एक यूजर, जो मस्क से अक्सर मज़ाकिया अंदाज में बातचीत करता है,  उसने उनके पुराने बयान का जिक्र किया। इस पोस्ट में क्रिसमस के मौके पर मस्क की सांता क्लॉज वाली तस्वीर का जिक्र था, जिसमें उन्होंने खुद को ‘ओजेम्पिक सांता’ बताया था। इसी पोस्ट में विकिपीडिया को लेकर उनके अजीबोगरीब प्रस्ताव की बात फिर से उठाई गई।

मस्क ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने ऑफर को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मज़ाक नहीं है, बल्कि वह इस ऑफर को पूरी गंभीरता से दोबारा पेश कर रहे हैं।

एलन मस्क और विकिपीडिया के बीच यह कोई नई बात नहीं है। 2023 में मस्क ने विकिपीडिया और उसकी पैरेंट कंपनी विकिमीडिया फाउंडेशन की फंडिंग को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने सार्वजनिक रूप से पूछा था, ‘विकिपीडिया को ऑपरेट करने के लिए इतनी बड़ी धनराशि की आवश्यकता क्यों है? आप अपने फोन पर इसका पूरा डेटा स्टोर कर सकते हैं। तो आखिरकार ये पैसा कहां जा रहा है?’

मस्क की इस टिप्पणी ने विकिमीडिया फाउंडेशन की फंडिंग रणनीतियों और पारदर्शिता पर बहस छेड़ दी थी।

एलन मस्क के इस ताजा बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जहां कुछ लोग इसे मस्क का मजाकिया अंदाज कह रहे हैं। वहीं कई इसे उनकी सनकी प्रवृत्ति का उदाहरण मान रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ‘मस्क के पास इतने पैसे हैं कि वह कुछ भी खरीद सकते हैं। यहां तक कि विकिपीडिया का नाम भी! वहीं  दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा- “डिकिपीडिया? ये तो सीधे मस्क की ब्रांडिंग लगेगी।‘

विकिपीडिया जैसे बड़े और प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म के लिए इस तरह का ऑफर स्वीकार करना लगभग असंभव है। विकिपीडिया का संचालन एक गैर-लाभकारी संगठन विकिमीडिया फाउंडेशन करता है। जिसका उद्देश्य स्वतंत्र और सटीक जानकारी को जन-जन तक पहुंचाना है।

लेकिन मस्क का यह बयान सिर्फ एक मजाकिया पहलू तक सीमित रहेगा या वह इसे लेकर गंभीर कदम उठाएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा।

यह पहली बार नहीं है, जब मस्क ने किसी बड़े प्लेटफॉर्म या प्रोजेक्ट को लेकर अजीबोगरीब ऑफर दिया हो। वह पहले भी अपने बयानों और निर्णयों के कारण चर्चा में रहे हैं- चाहे वह ट्विटर खरीदना हो, स्पेसएक्स का मंगल मिशन हो या फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने के बाद उनके फंड मैनेजमेंट के तरीके।

प्रमुख खबरें

कोविड के चलते भारत में हुई मौतों पर अमेरिका के अखबार की खबर है चर्चाओं में !

राजनामा.कॉम डेस्क। कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के चलते देश में कितने लोग कालकलवित हुए हैं, अर्थात कितने लोगों ने दम तोड़ा है इस...

नये जमाने की पत्रकारिता ‘मोजो’ (मोबाइल जर्नलिज्म), कैसे बनाएं कैरियर

"अब मोजो यानी मोबाइल जर्नलिज्म का जमाना है। मोजो जर्नलिस्ट बनकर न‌ केवल पत्रकारिता के पैशन को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी खबरे...

Facebook Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक (Facebook) एक बड़ा लोकप्रिय प्लेटफार्म स्टोरी वीडियो रील्स एक लोकप्रिय फीचर है, जो फेसबुक...

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

राजनामा.कॉम। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं...

गर्त में जाती पत्रकारिता के मानक बने झारखंड के ये प्रेस क्लब

“आखिर लोकतंत्र का चौथा खंभा यानी पत्रकारिता गर्त में क्यों जा रही है।? क्यों पत्रकार अपेक्षा का शिकार हो रहे हैं ? क्यों पत्रकारिता...