बिग ब्रेकिंगमीडिया

समाजसेवी पत्रकार वीर वीरेंद्र की जयंती मनाई गई    

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी प्रखंड नगर क्षेत्र के भगवानपुर में वीरेंद्र ग्रुप प्रधान कार्यालय में समाजसेवी सह पत्रकार वीर वीरेंद्र कुमार सिन्हा की जयंती मनाई गयी। इस दौरान चंडी प्रखंड के कई समाजसेवी, बुद्धिजीवियों ने तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया।

इस दौरान आये प्रबुद्धजनों व समाजसेवियों ने कहा कि वीरेन्द्र बाबू गरीबों की हमेशा मदद करते थे। इसके लिए कई बार पुलिस-प्रशासन से भी निर्भीक होकर अपनी बातें कहते थे और कई लड़ाइयां लड़ी और लोगों को न्याय दिलवाया।

वे 1974 के जेपी आन्दोलन में आगे रहकर लड़ाई लड़े और जेल भी गए। यह लड़कियों की शिक्षा के लिए भी अपना कीमती जमीन और ईंट और पैसे लगाकर चंडी में रामराज सिंह महिला कॉलेज की स्थापना भी किये । यह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अपने कलम का लोहा लोगों को मनवाया।

अगर यह आज जीवित होते तो इस क्षेत्र की परिदृश्य ही कुछ और होती। सामाजिकता के क्षेत्र में उनके पुत्र भी लोगों की सेवा और कार्यों को आज आगे बढाने का कार्य कर रहे हैं।

उनके मित्रों और सहपाठियों ने यह भी बताया कि उनके त्याग और लोगों के प्रति समर्पित जीवन से हर लोगों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

मौके पर उप मुख्य पार्षद प्रवीण कुमार सुमन, सुखदेव प्रसाद, राजद नेता अर्जुन यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष योगेंद्र यादव, समाजसेवी अरुण चौधरी, प्रमुख प्रतिनिधि नरेश पासवान, विश्वजीत कुमार, पप्पू कुमार, गुड्डू कुमार, सुबोध कुमार, लालू कुमार, उत्तम कुमार, रंजीत कुमार पांडे, जितेंद्र कुमार, संजीव कुमार, कृति सुमन सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Show More

Mukesh Bhartiya

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button