देसी कट्टा संग Reels बना फेमस होने की लालसा पड़ा महंगा, FIR दर्ज

आज के डिजिटल युग में लोग प्रसिद्धि पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। युवाओं में सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने की होड़ बढ़ती जा रही है। लेकिन इसके गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं। इससे वे बेफिक्र रहते हैं…

चंडी (नालंदा दर्पण)। सोशल मीडिया पर फेमस होने की सनक (Reels) कई बार भारी पड़ जाती है और ऐसा ही कुछ हुआ चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव के एक युवक के साथ। देसी कट्टा लहराते हुए रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की कीमत अब उसे कानूनी कार्रवाई के रूप में चुकानी पड़ रही है।

बीते दिन सुबह लगभग 10 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसमें युवक को हाथ में देसी कट्टा लहराते और बाइक पर रखते हुए देखा गया। यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान युवक की पहचान भगवानपुर निवासी सिकंदर राज उर्फ करुआ के रूप में हुई।

पुलिस ने इस मामले में स्थानीय चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। वीडियो में युवक को न केवल हथियार लहराते बल्कि, उसे दिखावा करते हुए भी देखा गया। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार के साथ इस तरह की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी फैलाता है।

फिलहाल पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पास यह अवैध हथियार कहां से आया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई और इस तरह की हरकत न करे।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें

कोविड के चलते भारत में हुई मौतों पर अमेरिका के अखबार की खबर है चर्चाओं में !

राजनामा.कॉम डेस्क। कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के चलते देश में कितने लोग कालकलवित हुए हैं, अर्थात कितने लोगों ने दम तोड़ा है इस...

नये जमाने की पत्रकारिता ‘मोजो’ (मोबाइल जर्नलिज्म), कैसे बनाएं कैरियर

"अब मोजो यानी मोबाइल जर्नलिज्म का जमाना है। मोजो जर्नलिस्ट बनकर न‌ केवल पत्रकारिता के पैशन को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी खबरे...

Facebook Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक (Facebook) एक बड़ा लोकप्रिय प्लेटफार्म स्टोरी वीडियो रील्स एक लोकप्रिय फीचर है, जो फेसबुक...

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

राजनामा.कॉम। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं...

अब मुफ्त नहीं रहेगा ट्विटर, नए मालिक एलन मस्क बोले- यूजर को देने होंगे पैसे

राजनामा डॉट कॉम। एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है, तब से इस बात को लेकर आशंका जताई जा रही है कि...