बैंड-बाजा और डीजे की धुन पर शिक्षक का निकाला अनोखा विदाई जुलूस!

हिलसा (नालंदा दर्पण)। बिहार के नालंदा जिले में एक अनोखा विदाई जुलूस ने सबका ध्यान खींचा है। परवलपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय डुमरी में शिक्षक आदित्य नारायण शर्मा के विदाई कार्यक्रम ने पूरे जिले में एक मिसाल कायम की।

आदित्य नारायण शर्मा ने 14 वर्षों तक इस विद्यालय में अपने सेवाएं दीं। उनकी नियुक्ति 14 अगस्त 2010 को हुई थी और उनका कार्यकाल 28 फरवरी 2025 को समाप्त हुआ।

आम विदाई समारोहों से अलग यह कार्यक्रम किसी शादी के जुलूस से कम नहीं था। छात्रों ने अपने शिक्षक की विदाई को यादगार बनाने के लिए ढोल-नगाड़े और डीजे की धुनों पर जुलूस निकाला।

इस विदाई जुलूस में पूरे गांव ने हिस्सा लिया। शिक्षक की गाड़ी को फूलों से दूल्हे की कार की तरह सजाया गया और छात्रों ने पूरे गांव में पैदल भ्रमण करते हुए शिक्षक के साथ जुलूस निकाला।

यह अनोखा विदाई समारोह न केवल विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों के आलावे पूरे नालंदा जिले में इस कार्यक्रम की चर्चा हो रही है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

प्रमुख खबरें

कोविड के चलते भारत में हुई मौतों पर अमेरिका के अखबार की खबर है चर्चाओं में !

राजनामा.कॉम डेस्क। कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के चलते देश में कितने लोग कालकलवित हुए हैं, अर्थात कितने लोगों ने दम तोड़ा है इस...

नये जमाने की पत्रकारिता ‘मोजो’ (मोबाइल जर्नलिज्म), कैसे बनाएं कैरियर

"अब मोजो यानी मोबाइल जर्नलिज्म का जमाना है। मोजो जर्नलिस्ट बनकर न‌ केवल पत्रकारिता के पैशन को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी खबरे...

Facebook Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक (Facebook) एक बड़ा लोकप्रिय प्लेटफार्म स्टोरी वीडियो रील्स एक लोकप्रिय फीचर है, जो फेसबुक...

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

राजनामा.कॉम। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं...

गर्त में जाती पत्रकारिता के मानक बने झारखंड के ये प्रेस क्लब

“आखिर लोकतंत्र का चौथा खंभा यानी पत्रकारिता गर्त में क्यों जा रही है।? क्यों पत्रकार अपेक्षा का शिकार हो रहे हैं ? क्यों पत्रकारिता...