मीडिया

एलन मस्क ने Twitter डील को फिलहाल किया Hold, बताई ये वजह

राजनामा.कॉम। खरबपति बिजनेसमैन और अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी ‘टेस्ला’ (Tesla) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) एलन मस्क (Elon Musk) ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘ट्विटर’ (Twitter) के अधिग्रहण की डील को अस्थायी रूप से होल्ड पर रख दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बारे में मस्क ने बाकायदा एक ट्वीट कर कहा है कि वह इस प्लेटफॉर्म पर स्पैम या फेक अकाउंट्स के बारे में लंबित डिटेल्स के कारण ट्विटर सौदे को ‘अस्थायी रूप से’ रोक रहे हैं। मस्क ने ट्विटर से फेक अकाउंट्स का डाटा भी मांगा है।

मस्क ने इस ट्वीट में अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ (Reuters) की एक खबर को शेयर किया है।

इस खबर के मुताबिक ट्विटर ने अनुमान लगाया था कि पहली तिमाही के दौरान फेक और स्पैम अकाउंट्स की संख्या इसके मोनेटाइज किए जा सकने वाले डेली एक्टिव यूजर्स का पांच फीसदी से भी कम है।

बताया जा रहा है कि डील के तहत ये एलन मस्क के लिए जरूरी मुद्दा है, क्योंकि समझौता फाइनल करने के बाद उन्होंने कहा था कि प्लेटफॉर्म से ‘स्पैम बॉट’ हटाना उनकी प्राथमिकताओं में एक है।

हालांकि, इसके साथ ही मस्क ने यह भी कहा है कि वह अभी भी अधिग्रहण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों एलन मस्क ने लगभग 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने की घोषणा की थी।

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि स्पैम एवं फर्जी खातों से जुड़ा ब्योरा इस सौदे को जारी रखने में कितना बड़ा जोखिम खड़ा कर सकता है।

ट्विटर में पारदर्शिता की वकालत करने वाले मस्क शुरू से ही इस सोशल मीडिया मंच को फर्जी खातों से मुक्त करने की बात करते रहे हैं।

नालंदाः DSP-SHO के नाम पर एक व्यक्ति से 2.30 लाख की वसूली के आरोपी रिपोर्टर गिरफ्तार, गया जेल

एक रिपोर्टर ने बिहारशरीफ डीएसपी और सोहसराय थानेदार के नाम पर 2.30 लाख रुपए वसूले, ऑडियो हुआ वायरल

खबरिया चैनल्स तोड़ रहे मर्यादाएं, कम से कम सनसनी तो न फैलाई जाए

चाय की चुस्की के साथ अखबार पढ़ने का युग खत्म, पत्रकारिता की साख बचाना बड़ी चुनौती : हरिवंश

लालू के बड़े लाल तेजप्रताप ने इन नौ पत्रकारों को भेजा मानहानि का कानूनी नोटिस

Show More

Mukesh Bhartiya

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button