पर्यटन स्थलों की इंटरनेशनल ब्रांडिंग के लिए ‘बिहार की यात्रा’ डॉक्यूमेंट्री की शुरुआत

“बिहार की यात्रा डॉक्यूमेंट्री बिहार के पर्यटन क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू करने जा रही है। यह फिल्म न सिर्फ पर्यटकों को बिहार की ओर आकर्षित करेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में भी मददगार साबित होगी…

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए पर्यटन विभाग ने एक अनूठी पहल शुरू की है। राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों को केंद्र में रखकर बिहार की यात्रा नाम से एक विस्तृत डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शूटिंग का शुभारंभ राजगीर से हो चुका है। यह डॉक्यूमेंट्री हिंदी और अंग्रेजी भाषा में बनाई जाएगी। जिसमें बिहार के सभी महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्रों जैसे- राजगीर, नालंदा, बोधगया, पटना, जहानाबाद, रोहतास, कैमुर, बेतिया, मोतिहारी, भागलपुर और बांका के इतिहास, संस्कृति और विशेषताओं को दर्शाया जाएगा।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों की निगरानी में 15 सदस्यों की एक विशेष टीम ने राजगीर में शूटिंग शुरू कर दी है। यह टीम राज्य के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर जाकर वहां की खूबसूरती, ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक विरासत को कैमरे में कैद कर रही है। डॉक्यूमेंट्री का उद्देश्य देश-विदेश के पर्यटकों को बिहार के पर्यटन स्थलों के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान करना है। इसके लिए यह फिल्म न केवल पर्यटक स्थलों पर प्रदर्शित की जाएगी, बल्कि विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी। ताकि कोई भी व्यक्ति कहीं से भी इसे देखकर बिहार की यात्रा की योजना बना सके।

इस डॉक्यूमेंट्री में नालंदा को विशेष रूप से प्रमुखता दी जा रही है। प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर और उसका ऐतिहासिक महत्व इसे पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाते हैं। हाल के वर्षों में यहां अमेरिका, जापान, इंग्लैंड, मलेशिया, कनाडा, नेपाल, श्रीलंका, भूटान, थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम जैसे देशों से पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विभाग का मानना है कि इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए नालंदा सहित बिहार के अन्य स्थलों की अंतर्राष्ट्रीय पहचान और मजबूत होगी।

पर्यटन विभाग इस परियोजना के साथ-साथ आधारभूत संरचनाओं को बेहतर करने और नई पर्यटन नीति लागू करने की दिशा में भी काम कर रहा है। एक्सपीरिएंस टूरिज्म, इको टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देकर ब्रांडिंग की जाएगी। इसका लक्ष्य नए उद्यमियों को पर्यटन क्षेत्र में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना भी है। डॉक्यूमेंट्री में पर्यटकों के लिए व्यावहारिक जानकारी जैसे- गाइड, परिवहन, होटल, स्थानीय खानपान और मिठाइयों के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा। साथ ही हाल के दिनों में विकसित हुए नए पर्यटक स्थलों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

डॉक्यूमेंट्री के प्रचार के लिए विभाग अन्य राज्यों के टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों के साथ सहयोग करेगा। यह फिल्म जल्द ही तैयार होकर दर्शकों के सामने होगी और इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। पर्यटक सूचना केंद्र प्रभारी ने बताया कि यह डॉक्यूमेंट्री बिहार की संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता को एक व्यापक रूप में प्रस्तुत करेगी। यह न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगी, बल्कि बिहार को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान भी देगी।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें

कोविड के चलते भारत में हुई मौतों पर अमेरिका के अखबार की खबर है चर्चाओं में !

राजनामा.कॉम डेस्क। कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के चलते देश में कितने लोग कालकलवित हुए हैं, अर्थात कितने लोगों ने दम तोड़ा है इस...

नये जमाने की पत्रकारिता ‘मोजो’ (मोबाइल जर्नलिज्म), कैसे बनाएं कैरियर

"अब मोजो यानी मोबाइल जर्नलिज्म का जमाना है। मोजो जर्नलिस्ट बनकर न‌ केवल पत्रकारिता के पैशन को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी खबरे...

Facebook Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक (Facebook) एक बड़ा लोकप्रिय प्लेटफार्म स्टोरी वीडियो रील्स एक लोकप्रिय फीचर है, जो फेसबुक...

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

राजनामा.कॉम। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं...

अब मुफ्त नहीं रहेगा ट्विटर, नए मालिक एलन मस्क बोले- यूजर को देने होंगे पैसे

राजनामा डॉट कॉम। एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है, तब से इस बात को लेकर आशंका जताई जा रही है कि...