मीडिया

रांची सिविल कोर्ट ने ढाई करोड़ रुपए की ठगी मामले में अमीषा पटेल पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया

रांची दर्पण डेस्क। रांची सिविल कोर्ट ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर चेक बाउंस मामले में 500 रुपए जुर्माना लगाया गया है। मामले में अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी।

अमीषा पटेल पर फिल्म “देसी मैजिक” बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड़ रुपए ठगने का आरोप है। आरोप लगाने वाले अजय कुमार सिंह की ओर से कंपनी के मैनेजर टिंकू सिंह कोर्ट में गवाह के तौर पर पेश हुए।

लेकिन उनसे अमीषा पटेल के वकील ने क्रॉस एग्जामिनेशन नहीं किया। अमीषा पटेल के वकील टाइम पिटीशन दे रहे थे। इसी वजह से कोर्ट ने जुर्माना लगाया है। सिविल कोर्ट में ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट डी एन शुक्ला की कोर्ट में सुनवाई हुई। अमीषा पटेल पहले भी दो बार कोर्ट में पेश हो चुकी हैं। वे पूरा चेहरा ढंककर कोर्ट पहुंची थीं।

अमीषा पटेल के वकील जयप्रकाश कोर्ट से अगली तारीख की मांग कर रहे थे। उन्होंने कोर्ट में कहा कि उन्हें सर्टिफाइड कॉपी की जरूरत है, लिहाजा सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी जाए।

दूसरी तरफ कोर्ट में अजय सिंह की ओर से गवाह मौजूद थे। गवाह से क्रॉस एग्जामिन के लिए कोर्ट ने 7 अगस्त की तारीख तय कर दी।

अमीषा पटेल पर फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड रुपए ठगने का आरोप है। अजय का कहना है- दोनों के बीच जो कांट्रैक्ट हुआ था, उसके अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अमीषा से अजय ने पैसे वापस मांगे।

काफी टालमटोल के बाद अक्टूबर 2018 में ढाई करोड़ एवं 50 लाख रुपए के दो चेक दिए गए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय सिंह ने रांची सिविल कोर्ट में केस किया है।

अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त को लगेगी। इसमें उनके साथ सनी देओल हैं।

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर साल 2001 में रिलीज हुई थी। यह उस समय की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। फिल्म ने तब ढाई सौ करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

अब 23 साल बाद 11 अगस्त को ‘गदर 2’ रिलीज हो रही है। फिल्म के मेकर्स ने पिछले दिनों मोशन पोस्टर रिलीज किया था। पोस्टर में सनी और उत्कर्ष शर्मा बॉर्डर पर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में सनी देओल-तारा सिंह, अमीषा पटेल- सकीना और उत्कर्ष- उनके बेटे जीत के रोल में नजर आएंगे।

Show More

Mukesh Bhartiya

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button