ईलेक्ट्रॉनिकट्वीटरफीचर्डफेसबुकमीडियामेरी बातवेबसाइटव्हाट्सएपसोशल

मीडिया में चीन का बड़ा धमाल, रोबोट एंकर लांच

“तकनीकी के मामले में दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है। लगभग हर क्षेत्र में तकनीकी का बोलबाला है और पत्रकारिता भी इससे अछूती नहीं है…

राज़नामा डेस्क। तकनीकी के मामले में दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है। लगभग हर क्षेत्र में तकनीकी का बोलबाला है और पत्रकारिता भी इससे अछूती नहीं है।

रोबोट पत्रकार के आविष्कार के बाद अब इस दिशा में तमाम नए प्रयोग हो रहे हैं। इस कड़ी में चीन में दुनिया की पहली 3D न्यूज एंकर को लॉन्च कर दिया गया है।

ये कारनामा अंजाम देने वाली चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ है, जिसने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है। 3D तकनीक से चलने वाली यह दुनिया की पहली  न्यूज एंकर बन गई है।

उल्लेखनीय है कि चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ ने एक अन्य एजेंसी के साथ मिलकर इस आर्टिफिशियल इंटलीजेंस 3डी एंकर को लॉन्च किया है, इसका एक वीडियो भी इसी एजेंसी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है।

शिन्हुआ की ओर से बताया गया है कि ये 3डी न्यूज एंकर आसानी से घूम सकती है, इसी के साथ जैसी खबर होती है ये अपने चेहरे के हावभाव को भी वैसे ही बदल सकती है। ये अपने सिर के बालों और ड्रेस में भी परिवर्तन कर सकती है।

अभी एक वीडियो के ट्रायल के तौर पर इसे न्यूज पढ़ते और अन्य कई मुद्राओं में दिखाया गया है। आने वाले समय में ये 3 डी न्यूज एंकर ऐसे ही चैनलों पर खबर पढ़ते हुए नजर आ सकती है।

3D न्यूज एंकर को तैयार करने वाली कंपनी का कहना है कि ये इंसानी आवाज की नकल कर सकती है। चेहरे, होंठ के हाव-भाव को पहचान सकती है। अपनी शैली में परिवर्तन भी ला सकती है।

इससे पहले 2018 में शिन्हुआ क्यू हाउ नाम से डिजिटल एंकर को न्यूज की दुनिया में उतार चुकी है। मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल कर उसे आवाज की नकल करने, चेहरे की गति और वास्तविक प्रस्तोता के हाव भाव की नकल करता था।

आने वाले दिनों में हो सकता है 3D न्यूज एंकर स्टूडियो से बाहर कई मौकों पर ताजा समाचार पढ़ते हुए नजर आए।

Raznama / Mukesh bhartiy

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका लक्ष्य ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक निष्पक्ष रूप से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राज़नामा (Raznama) के माध्यम से वे मीडिया आधारित स्थानीय, क्षेत्रीय और समसामयिक मुद्दों पर आधारित खबरें और विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं, जो बदलते सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को समझने में पाठकों की मदद करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ मीडिया और स्वच्छ लोकतांत्रिक व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।