सोशल मीडिया पर हथियार लहराते वायरल मामले में दो गिरफ्तार

दीपनगर (नालंदा दर्पण)। दीपनगर थाना पुलिस ने हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वायरल मामले में दो व्यक्ति की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताया जाता है कि पुलिस को कल 8 अप्रैल की संध्या में एक व्यक्ति का हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पावा गांव निवासी हिमांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हथियार समेत फोटो वायरल की सूचना के बाद दीपनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए छापामारी का आयोजन किया गया तथा घेराबंदी कर छापामारी के क्रम में पावा गांव निवासी हिमांशु कुमार एवं विपुल कुमार को एक साथ विपुल कुमार के घर से पकड़ा गया। जिसकी विधिवत् तलाशी के क्रम में उसके पास से एक पिसटल, तीन मैगजीन को बरामद किया गया। जिसे विधिवत जप्त किया गया।

हिमांशु कुमार के द्वारा बताया गया कि उक्त हथियार विपुल के द्वारा इन्हें दिया गया था। जिसके साथ फोटो खिचाए थे। पूछताछ में उक्त दोनों के द्वारा एक अन्य व्यक्ति के द्वारा हथियार एवं गोली उपलब्ध कराने की बतायी गयी है। इसके संबंध में आसूचना संकलन कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही हैं।

किताबों में भारी कमीशन के बीच चंडी के निजी स्कूल बनते जा रहे हैं ‘बुक डीलर’

ACS केके पाठक का शुक्रगुजार हुआ यह अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय

ठेला चालक ने ही सुपारी देकर करायी चंडी निवासी वेंडर साथी की हत्या

बिहारशरीफ मंडल कारा में कैदी की मौत की होगी न्यायिक जांच

एकता फाउंडेशन की घटिया मध्यान भोजन खाने से इन्कार, स्कूली बच्चों का हंगामा

प्रमुख खबरें

कोविड के चलते भारत में हुई मौतों पर अमेरिका के अखबार की खबर है चर्चाओं में !

राजनामा.कॉम डेस्क। कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के चलते देश में कितने लोग कालकलवित हुए हैं, अर्थात कितने लोगों ने दम तोड़ा है इस...

नये जमाने की पत्रकारिता ‘मोजो’ (मोबाइल जर्नलिज्म), कैसे बनाएं कैरियर

"अब मोजो यानी मोबाइल जर्नलिज्म का जमाना है। मोजो जर्नलिस्ट बनकर न‌ केवल पत्रकारिता के पैशन को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी खबरे...

Facebook Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक (Facebook) एक बड़ा लोकप्रिय प्लेटफार्म स्टोरी वीडियो रील्स एक लोकप्रिय फीचर है, जो फेसबुक...

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

राजनामा.कॉम। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं...

गर्त में जाती पत्रकारिता के मानक बने झारखंड के ये प्रेस क्लब

“आखिर लोकतंत्र का चौथा खंभा यानी पत्रकारिता गर्त में क्यों जा रही है।? क्यों पत्रकार अपेक्षा का शिकार हो रहे हैं ? क्यों पत्रकारिता...