पत्रकार गोलीकांड के दो आरोपी 8 माह बाद धराया, 2री पत्नी ने मरवाई थी गोली

दीपनगर (नालंदा दर्पण)। पत्रकार दीपक विश्वकर्मा पर गोली चलाने के मामले में दीपनगर थाना पुलिस ने आठ महीने बाद फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बिजवनपर रेलवे गुमटी के समीप की गई। जिससे इस सनसनीखेज मामले में सभी अभियुक्त अब कानून की गिरफ्त में आ गए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महानंदपुर गांव निवासी वीरु यादव का पुत्र राहुल कुमार और स्वर्गीय जोगी यादव का पुत्र छोटू कुमार शामिल हैं। यह दोनों आरोपी पिछले आठ महीनों से फरार थे। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को धर दबोचा और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बता दें कि विगत 17 मार्च 2024 को राजगीर रोड स्थित टोल प्लाजा के निकट बदमाशों ने पत्रकार दीपक विश्वकर्मा पर गोलियां चला दी थीं। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने उनकी पत्नी रागिनी विश्वकर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

दीपक विश्वकर्मा ने पुलिस को दिए बयान में अपनी पत्नी पर ही हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया था। जिसे बाद में उनकी पत्नी ने भी स्वीकार कर लिया था। इस मामले में अब तक कुल पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। लेकिन राहुल कुमार और छोटू कुमार पुलिस की पकड़ से बाहर थे।

जांच के दौरान यह सामने आया कि पत्रकार दीपक विश्वकर्मा से शादी के बाद उनकी दूसरी पत्नी ने यह साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में सभी अभियुक्तों को कानून के शिकंजे में ला दिया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार और छोटू कुमार को पुलिस लंबे समय से ढूंढ रही थी और अंततः गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को रेलवे गुमटी के समीप से गिरफ्तार किया गया।

इस गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी। इस घटना से पत्रकारिता जगत में भी सनसनी फैल गई थी और अब इस गिरफ्तारी से न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

बहरहाल  पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और अब इस मामले में कोर्ट के फैसले का इंतजार है। वहीं इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए पीड़ित पत्रकार ने भी राहत की सांस ली है। इस गिरफ्तारी से पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस घटना में जल्द ही न्याय मिलेगा।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

प्रमुख खबरें

कोविड के चलते भारत में हुई मौतों पर अमेरिका के अखबार की खबर है चर्चाओं में !

राजनामा.कॉम डेस्क। कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के चलते देश में कितने लोग कालकलवित हुए हैं, अर्थात कितने लोगों ने दम तोड़ा है इस...

नये जमाने की पत्रकारिता ‘मोजो’ (मोबाइल जर्नलिज्म), कैसे बनाएं कैरियर

"अब मोजो यानी मोबाइल जर्नलिज्म का जमाना है। मोजो जर्नलिस्ट बनकर न‌ केवल पत्रकारिता के पैशन को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी खबरे...

Facebook Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक (Facebook) एक बड़ा लोकप्रिय प्लेटफार्म स्टोरी वीडियो रील्स एक लोकप्रिय फीचर है, जो फेसबुक...

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

राजनामा.कॉम। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं...

गर्त में जाती पत्रकारिता के मानक बने झारखंड के ये प्रेस क्लब

“आखिर लोकतंत्र का चौथा खंभा यानी पत्रकारिता गर्त में क्यों जा रही है।? क्यों पत्रकार अपेक्षा का शिकार हो रहे हैं ? क्यों पत्रकारिता...