पैसा उगाही के आरोप में न्यूज 11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी गिरफ्तार,अन्य 4 मामलों में भी जारी है अरेस्ट वारंट

राँची दर्पण डेस्क। न्यूज 11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी को शनिवार की देर रात धनबाद पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। अरूप चटर्जी की गिरफ्तारी गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड चांदनी चौक स्थित अपार्टमेंट से हुई है।

बता दें कि अरूप चटर्जी के खिलाफ धनबाद में एक कारोबारी से पैसा उगाही के आरोप में केस दर्ज हुआ था। जिसमें कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था।

एसएसपी संजीव कुमार ने डीएसपी अमर कुमार पांडे के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। पुलिस की टीम शनिवार की देर रात अरूप चटर्जी के चांदनी चौक स्थित अपार्टमेंट पहुंची। धनबाद पुलिस की टीम ने गोंदा थाना पुलिस की मदद से अपार्टमेंट में छापेमारी कर अरूप चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया।

झूठी खबर चलायी और फिर अधिक पैसे की मांग की गयीः बीते 27 जून को धनबाद के गोविंदपुर थाने में अरूप चटर्जी के खिलाफ केस दर्ज की गयी थी।

शिकायतकर्ता ने केस दर्ज कराते हुए कहा था कि अरूप चटर्जी ने अपने आदमी के माध्यम से ब्लैकमेल कर 11 लाख रुपये की मांग की थी। पैसा लेने के बाद भी झूठी खबर चलायी और फिर अधिक पैसे की मांग की गयी थी।

चार मामलों में जारी है गिरफ्तारी वारंटः यहां बताते चलें कि न्यूज11भारत के संचालक अरुप चटर्जी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी, चेक बाउंसिंग, षंड़यंत्र रचने, सम्बंधित कुल 22 मामले विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं। इनमें चार मामले में महीनों पहले से गिरफ्तारी वारंट जारी है।

अरुप चटर्जी को मुहैया बाडी गार्ड को भी कुछ दिन पहले रांची पुलिस ने वापस बुला लिया था।

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें

कोविड के चलते भारत में हुई मौतों पर अमेरिका के अखबार की खबर है चर्चाओं में !

राजनामा.कॉम डेस्क। कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के चलते देश में कितने लोग कालकलवित हुए हैं, अर्थात कितने लोगों ने दम तोड़ा है इस...

नये जमाने की पत्रकारिता ‘मोजो’ (मोबाइल जर्नलिज्म), कैसे बनाएं कैरियर

"अब मोजो यानी मोबाइल जर्नलिज्म का जमाना है। मोजो जर्नलिस्ट बनकर न‌ केवल पत्रकारिता के पैशन को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी खबरे...

Facebook Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक (Facebook) एक बड़ा लोकप्रिय प्लेटफार्म स्टोरी वीडियो रील्स एक लोकप्रिय फीचर है, जो फेसबुक...

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

राजनामा.कॉम। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं...

अब मुफ्त नहीं रहेगा ट्विटर, नए मालिक एलन मस्क बोले- यूजर को देने होंगे पैसे

राजनामा डॉट कॉम। एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है, तब से इस बात को लेकर आशंका जताई जा रही है कि...