मीडिया कप फुटबॉल 2023 : रोमांचक मुकाबले में शंख को हरा दामोदर बना चैंपियन, संदीप नाग-प्रमोद कुमार सिंह बने बेस्ट फॉरवर्ड

ओरमांझी (मोहसिन)। रविवार को मीडिया कप फुटबॉल 2023 के खिताबी मुकाबले में प्लेयर ऑफ द फाइनल अमोद साहू के एकमात्र गोल की बदौलत एक संघर्षपूर्ण एवं रोमांचक मुकाबले में दामोदर ने शंख को 1-0 से हरा विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में दूधिया रोशनी में खेले गए फाइनल मैच में पहला हॉफ गोलरहित बराबरी पर छूटा। मैच के 26वें मिनट में अमोद साहू ने गेंद को नेट में डालकर दामोदर को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद शंख की टीम ने एक के बाद कई हमले किए, लेकिन दामोदर के डिफेंस को भेदने में सफल नहीं हो पाई और लगातार दूसरे वर्ष टीम दामोदर ने मीडिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। पिछले वर्ष फाइनल मुकाबले में दामोदर ने गंगा को हराकर खिताब जीता था।

मैच समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, विशिष्ट अतिथि सीसीएल के निदेशक कार्मिक एच एन मिश्रा, प्रेस क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष संजय मिश्र, पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर तथा प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों व प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का अभिवादन मेंमेंटो देकर किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि, प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ी, प्रेस क्लब के सदस्य व उनके परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ये खिलाड़ी हुए पुरस्कृत…

बेस्ट फॉरवर्ड : संदीप नाग व प्रमोद कुमार सिंह

बेस्ट मिडफिल्डर : संतोष कुमार

बेस्ट डिफेंडर : अरविंद प्रताप

बेस्ट गोलकीपर : किसलय शानू

प्लेयर ऑफ द फाइनल : अमोद साहू

प्रमुख खबरें

कोविड के चलते भारत में हुई मौतों पर अमेरिका के अखबार की खबर है चर्चाओं में !

राजनामा.कॉम डेस्क। कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के चलते देश में कितने लोग कालकलवित हुए हैं, अर्थात कितने लोगों ने दम तोड़ा है इस...

नये जमाने की पत्रकारिता ‘मोजो’ (मोबाइल जर्नलिज्म), कैसे बनाएं कैरियर

"अब मोजो यानी मोबाइल जर्नलिज्म का जमाना है। मोजो जर्नलिस्ट बनकर न‌ केवल पत्रकारिता के पैशन को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी खबरे...

Facebook Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक (Facebook) एक बड़ा लोकप्रिय प्लेटफार्म स्टोरी वीडियो रील्स एक लोकप्रिय फीचर है, जो फेसबुक...

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

राजनामा.कॉम। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं...

गर्त में जाती पत्रकारिता के मानक बने झारखंड के ये प्रेस क्लब

“आखिर लोकतंत्र का चौथा खंभा यानी पत्रकारिता गर्त में क्यों जा रही है।? क्यों पत्रकार अपेक्षा का शिकार हो रहे हैं ? क्यों पत्रकारिता...