मीडिया

बिहारः निजी न्यूज चैनल के प्रखंडस्तरीय रिपोर्टर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राजनामा.कॉम। बिहार के बेगुसराय जिले के बखरी प्रखंड के निजी चैनल के रिपोर्टर सुभाष कुमार की गोली मारकर देर रात हत्या कर दी गई है। वारदात परिहार ओपी के सांखो गांव की है।

घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ पत्रकार सुभाष कुमार गांव में ही भोज खाकर अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान पास के ही तीन बदमाशों ने उसे गोली मार दी। परिजनों ने बताया कि रिपोर्टर सुभाष कुमार पंचायत चुनाव में अपने एक नजदीकी दोस्त की पत्नी को वार्ड सदस्य चुनाव में जीत हासिल कराने में मदद की थी। इसी को लेकर एक विवाद था।

इसके साथ ही रिपोर्टर बखरी इलाके में लगातार बालू माफिया और शराब माफिया के खिलाफ खबरें चलाता था, इसको लेकर भी हत्या के तार जोड़ सकते हैं।

फिलहाल पुलिस परिजनों के बताए तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि सुभाष कुमार अपने गांव में एक भोज खाने गए थे और जैसे ही वह भोज खाकर वापस अपने घर के लिए निकले, वहां पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने उनके सर में गोली मार दी।

लोगों ने उन्हें इलाज के लिए पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना के बाद परिहारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

इस घटना से पत्रकारों में काफी आक्रोश है। जिले में पहली बार किसी पत्रकार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

एलन मस्क ने Twitter डील को फिलहाल किया Hold, बताई ये वजह

नालंदाः DSP-SHO के नाम पर एक व्यक्ति से 2.30 लाख की वसूली के आरोपी रिपोर्टर गिरफ्तार, गया जेल

एक रिपोर्टर ने बिहारशरीफ डीएसपी और सोहसराय थानेदार के नाम पर 2.30 लाख रुपए वसूले, ऑडियो हुआ वायरल

खबरिया चैनल्स तोड़ रहे मर्यादाएं, कम से कम सनसनी तो न फैलाई जाए

Show More

Mukesh Bhartiya

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button