‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के बाद अनुराग कश्यप लेकर आ रहे हैं ‘बादशाह ऑफ बेगूसराय’

नालंदा दर्पण डेस्क। एक्शन क्राइम फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्मों में से एक है। थिएटर्स में जब ये मूवी रिलीज हुई थी, तब कमाल ही कर दिया था। अनुराग कश्यप इस फिल्म ने खूब नोट छापे और कुछ दिनों पहले ही फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया।

अब गैंग्स ऑफ वासेपुर लवर्स के लिए एक और गुड न्यूज है। गैंग्स ऑफ वासेपुर की री- रिलीज को एक बार फिर दर्शकों का उतना ही अटेंशन और प्यार मिला, जितना कि पहले मिला था और अब मेकर्स इस मूवी के आगे की कहानी का मैजिक पर्दे पर दिखाना चाहते हैं।

ऐसी चर्चा है कि गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म की लेगेसी को आगे बढ़ाते हुए ऐसी ही एक और सीरीज बानाई जाएगी। ये वेब सीरीज गैंग्सटर ड्रामे के जलवे को उजागर करेगी।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोड्यूसर सुनील बोहरा और राइटर अखिलेश जयसवाल 12 साल बाद किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। यह वेब सीरीज होगी, जिसका नाम बादशाह ऑफ बेगूसराय होगा। इस सीरीज का बैकड्रॉप बिहार की कहानी पर होगा, जिसमें अंडरवर्ल्ड की कहानी दिखाई जाएगी।

इस कहानी में बिहार के पाब्लो एस्कोबार को भी दिखाया जाएगा। ऐसी चर्चा है कि इस सीरीज पर पिछले एक साल से काम किया जा रहा है। शो की वाइब गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी ही होगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह सीरीज 2025 में रिलीज कर दी जाएगी।

बता दें कि गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म में मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हुमा कुरैशी लीड रोल में थे। 2012 में रिलीज हुई ये फिल्म उस समय की बड़ी हिट साबित हुई थी।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

प्रमुख खबरें

कोविड के चलते भारत में हुई मौतों पर अमेरिका के अखबार की खबर है चर्चाओं में !

राजनामा.कॉम डेस्क। कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के चलते देश में कितने लोग कालकलवित हुए हैं, अर्थात कितने लोगों ने दम तोड़ा है इस...

नये जमाने की पत्रकारिता ‘मोजो’ (मोबाइल जर्नलिज्म), कैसे बनाएं कैरियर

"अब मोजो यानी मोबाइल जर्नलिज्म का जमाना है। मोजो जर्नलिस्ट बनकर न‌ केवल पत्रकारिता के पैशन को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी खबरे...

Facebook Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक (Facebook) एक बड़ा लोकप्रिय प्लेटफार्म स्टोरी वीडियो रील्स एक लोकप्रिय फीचर है, जो फेसबुक...

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

राजनामा.कॉम। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं...

गर्त में जाती पत्रकारिता के मानक बने झारखंड के ये प्रेस क्लब

“आखिर लोकतंत्र का चौथा खंभा यानी पत्रकारिता गर्त में क्यों जा रही है।? क्यों पत्रकार अपेक्षा का शिकार हो रहे हैं ? क्यों पत्रकारिता...