बंद समर्थकों ने विदेशी मेहमान से लगवाया ’60-40 नाय चलतो’ का नारा, Video

झारखंड में बुधवार को नयी नियोजन नीति के विरोध में झारखंड बंद बुलाया गया. राज्य के कई जिलों में इसका मिलाजुला असर देखने को मिला है. दुमका के शिकारीपाड़ा में भी विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बंद समर्थक विदेशी मेहमानों से भी 60/40 नहीं चलेगा का नारा लगवा रहे है.

झारखंड में बुधवार को नयी नियोजन नीति के विरोध में झारखंड बंद बुलाया गया. राज्य के कई जिलों में इसका मिलाजुला असर देखने को मिला है. रांची में जहां बंद समर्थकों के ऊपर प्रशासन ने कड़ी नजर बनाई हुई है. 50 से अधिक बंद समर्थकों को रांची पुलिस ने हिरासत में भी लिया है. साथ ही मोरहाबादी सहित जिन जगहों पर बंद समर्थक जबरदस्ती बंद करा रहे थे उन्हें वहां से खदेड़ा गया है. इससे जुड़ी कई तस्वीर सामने आ रही है. दुमका के शिकारीपाड़ा में भी विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बंद समर्थक विदेशी मेहमानों से भी 60/40 नहीं चलेगा का नारा लगवा रहे है.

बंद समर्थकों ने लगाया ’60-40 GO BACK’ का नारा

वीडियो में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है कि आंदोलनरत छात्रों ने विदेशी मेहमान को भी सीखा कर 60/40 नाय चलेगा का नारा लगवा दिया. वीडियो में देखा जा रहा है कि कई लोग वहां मौजूद थे, जिनके बीच कई विदेशी मेहमान भी थे. तभी, बंद समर्थक ’60-40 GO BACK’ का नारा लगाना शुरू कर देते है और उनलोगों से भी नारा लगाने को कहते है. बंद समर्थकों से सीखकर एक विदेशी भी 60/40 नाय चलेगा का नारा लगाने लगते है.

झारखंड की नौकरी पर पहला अधिकार राज्य के लोगों का’

बता दें कि झारखंड की नई नियोजन नीति का विरोध राज्य भर में हो रहा है. कई छात्र 60-40 आधारित नियोजन नीति का विरोध कर रहे है. इसी के निमित 19 अप्रैल को झारखंड बंद बुलाया गया था. इससे पहले 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास घेराव करने का भी प्रयत्न किया गया था. वहीं, 24 मार्च को भी घेराव के लिए विधानसभा घेराव किया गया था. छात्रों की मांग है कि बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी नियोजन नीति बनें. साथ ही उनका कहना है कि झारखंड की नौकरी पर पहला अधिकार राज्य के लोगों का ही है.

प्रमुख खबरें

कोविड के चलते भारत में हुई मौतों पर अमेरिका के अखबार की खबर है चर्चाओं में !

राजनामा.कॉम डेस्क। कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के चलते देश में कितने लोग कालकलवित हुए हैं, अर्थात कितने लोगों ने दम तोड़ा है इस...

नये जमाने की पत्रकारिता ‘मोजो’ (मोबाइल जर्नलिज्म), कैसे बनाएं कैरियर

"अब मोजो यानी मोबाइल जर्नलिज्म का जमाना है। मोजो जर्नलिस्ट बनकर न‌ केवल पत्रकारिता के पैशन को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी खबरे...

Facebook Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक (Facebook) एक बड़ा लोकप्रिय प्लेटफार्म स्टोरी वीडियो रील्स एक लोकप्रिय फीचर है, जो फेसबुक...

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

राजनामा.कॉम। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं...

गर्त में जाती पत्रकारिता के मानक बने झारखंड के ये प्रेस क्लब

“आखिर लोकतंत्र का चौथा खंभा यानी पत्रकारिता गर्त में क्यों जा रही है।? क्यों पत्रकार अपेक्षा का शिकार हो रहे हैं ? क्यों पत्रकारिता...