स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो वायरल, भाजपा नेता ने किया ये ट्वीट

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक आपत्तिजनक वीडियो रविवार के दिन इंटरनेट पर वायरल हो गया। मात्र कुछ सेकेंड के इस वीडियो में स्वास्थ्य मंत्री किसी महिला से बात करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार की रात को ट्वीट किया। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए भाजपा नेता ने कांग्रेस नेताओं के चरित्र पर सवाल उठा दिया। वहीं बन्ना गुप्ता ने इस मामले को विरोधियों की साजिश बताते हुए एसएसपी को एफआईआर करने के लिए एक पत्र लिखा। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। मंत्री बन्ना का कहना है कि यह वीडियो एडिटेड है और उनकी छवि को खराब करने का विरोधियों द्वारा प्रयास किया जा रहा है। 

निशिकांत दूबे का ट्वीट

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के 21 सेकेंड के वीडियो को ट्वीट करते हुए भाजपा नेता निशिकांत दूबे ने लिखा यह है कांग्रेस का चरित्र। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है। महिलाओं की इज्जत से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का पत्नी को तंदूर में जलाना, काश गांधी परिवार समझ पाता। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एफआईआर दर्ज करा दिया गया है। बन्ना गुप्ता ने पुलिस को एफआईआर करने के लिए लिखे खत में बताया कि उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति से पता चला की उनकी तस्वीर लगाकर अश्लील वीडियो वायरल किया गया है।

क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस मामले में एक बयान जारी करते हुए कहा कि मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। विद्वेष की भावना के साथ राज्य के कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने षडयंत्र के तहत फेक और एडिटेड वीडियो को जानबूझकर वायरल किया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह फोटोशॉप या एडिटेड है। उन्होंने बताया कि इस मामले पर उन्होंने केस दर्ज करा दिया है। जल्दी ही पुलिस मामले की सच्चाई को सामने लाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे फंसाने व बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन सभी के खिलाफ मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा जिसने मुझे फंसाने व बदनाम करने का प्रयास किया है।

प्रमुख खबरें

कोविड के चलते भारत में हुई मौतों पर अमेरिका के अखबार की खबर है चर्चाओं में !

राजनामा.कॉम डेस्क। कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के चलते देश में कितने लोग कालकलवित हुए हैं, अर्थात कितने लोगों ने दम तोड़ा है इस...

नये जमाने की पत्रकारिता ‘मोजो’ (मोबाइल जर्नलिज्म), कैसे बनाएं कैरियर

"अब मोजो यानी मोबाइल जर्नलिज्म का जमाना है। मोजो जर्नलिस्ट बनकर न‌ केवल पत्रकारिता के पैशन को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी खबरे...

Facebook Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक (Facebook) एक बड़ा लोकप्रिय प्लेटफार्म स्टोरी वीडियो रील्स एक लोकप्रिय फीचर है, जो फेसबुक...

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

राजनामा.कॉम। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं...

गर्त में जाती पत्रकारिता के मानक बने झारखंड के ये प्रेस क्लब

“आखिर लोकतंत्र का चौथा खंभा यानी पत्रकारिता गर्त में क्यों जा रही है।? क्यों पत्रकार अपेक्षा का शिकार हो रहे हैं ? क्यों पत्रकारिता...