जमकर नोट छाप रही हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री-2, करेगी 1000 करोड़ का कारोबार

नालंदा दर्पण डेस्क। हॉरर के साथ अगर फिल्म में कॉमेडी का भी तड़का हो तो फिर क्या कहना। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म स्त्री-2 ने सिनेमाघरों में धाक जमा ली है। फिल्म ताबड़तोड़ बिजनेस के साथ आगे बढ़ रही है।

श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना के दमदार अभिनय से सजी फिल्म स्त्री-2 ने कम दिनों में ही धुआंधार कलेक्शन के साथ मजबूत पकड़ बना ली। जहां इस फिल्म को कलेक्शन में फायदा मिला, वहीं वर्किंग डेज में इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन ओवरऑल कलेक्शन में इसने एक बार फिर बाजी मार ली।

स्त्री-2 फिल्म का कलेक्शन थोड़ा घटा जरूर है, लेकिन टिकट विंडो पर इसके रुतबे में कमी नहीं आई है। तरण आदर्श द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 19वें दिन 7.05 करोड़ का बिजनेस किया है। अगर इस कलेक्शन को पुराने कलेक्शन में जोड़ दिया जाए, तो यह 509.40 करोड़ से ऊपर जा चुका है।

इस आंकड़े के साथ स्त्री-2 फिल्म छठी सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्म बन गई है। इसी के साथ ये मूवी 13वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म भी बन गई है। स्त्री-2 ने बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली 2 सहित कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्त्री-2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म 593 करोड़ का कारोबार करते हुए 600 करोड़ की तरफ कूच किया है।

‘स्त्री-2’ की कहानी की बात की जाए, तो ‘स्त्री-2’ के फैंस जानते ही हैं कि पार्ट वन में स्त्री ने पुरुषों का अपहरण किया था, मगर इस बार कहानी में एक नए भयावह दानव सरकटा की एंट्री होती है। सरकटा महिलाओं को आक्रांत कर उनका अपहरण करता है।

कहानी उसी चंदेरी गांव से शुरू होती है, जहां कल तक लोग स्त्री से आतंकित थे, मगर अब दीवारों पर लिखा है, ‘ओ स्त्री रक्षा करना’ हाल-फिलहाल तो गांव में सब ठीक ही चल रहा होता है कि एक दिन अचानक बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) की गर्लफ्रेंड चिट्टी को सरकटा तबाही मचाकर ले जाता है।

बिक्की (राजकुमार राव) को आज भी उस अनाम रहस्यमयी लड़की (श्रद्धा कपूर) का इंतजार है, मगर रूद्र को एक दिन एक खत द्वारा चंदेरी पुराण के फटे हुए पन्ने मिलते हैं, जिससे निष्कर्ष निकलता है कि दिल्ली में रहने वाले जना (अभिषेक बनर्जी) की मदद से सरकटा का पता लगाया जा सकता है।

इस बीच रहस्यमयी लड़की श्रद्धा भी चंदेरी वापस आ गई है, मगर जब सरकटा रूद्र की नर्तकी प्रेमिका शमा (तमन्ना भाटिया) का भी अपहरण कर लेता है और गांव के बिट्टू सहित कई मर्दों को अपने वश में करके महिलाओं की आजादी पर बंदिश लगवा देता है। तब रूद्र, श्रद्धा, बिक्की और जना सरकटा के संहार के लिए कमर कस लेते हैं।

क्या इनकी चौकड़ी सरकटा का विनाश कर पाती है? क्या गांव से अगवा की गई लड़कियों को सरकटा के चंगुल से बचाया जा पाता है? क्या इस बार बिक्की को उसका प्यार मिल पाता है? इन सारे सवालों का जवाब आपको फिल्म में मिलेंगे।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

प्रमुख खबरें

कोविड के चलते भारत में हुई मौतों पर अमेरिका के अखबार की खबर है चर्चाओं में !

राजनामा.कॉम डेस्क। कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के चलते देश में कितने लोग कालकलवित हुए हैं, अर्थात कितने लोगों ने दम तोड़ा है इस...

नये जमाने की पत्रकारिता ‘मोजो’ (मोबाइल जर्नलिज्म), कैसे बनाएं कैरियर

"अब मोजो यानी मोबाइल जर्नलिज्म का जमाना है। मोजो जर्नलिस्ट बनकर न‌ केवल पत्रकारिता के पैशन को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी खबरे...

Facebook Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक (Facebook) एक बड़ा लोकप्रिय प्लेटफार्म स्टोरी वीडियो रील्स एक लोकप्रिय फीचर है, जो फेसबुक...

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

राजनामा.कॉम। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं...

गर्त में जाती पत्रकारिता के मानक बने झारखंड के ये प्रेस क्लब

“आखिर लोकतंत्र का चौथा खंभा यानी पत्रकारिता गर्त में क्यों जा रही है।? क्यों पत्रकार अपेक्षा का शिकार हो रहे हैं ? क्यों पत्रकारिता...