सैंड आर्टिस्ट के इस अनूठे उपहार से खिल उठे अरुणिता-पवनदीप

सैंड आर्टिस्ट इस कलाकृति को देखकर न केवल पवनदीप और अरुणिता, बल्कि राजगीर महोत्सव में उपस्थित सभी दर्शक चकित रह गए। मधुरेंद्र ने महोत्सव स्थल पर ही कार्यक्रम के दौरान यह विशेष कलाकृति दोनों सिंगर्स को सप्रेम भेंट की

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार की गौरवशाली नगरी राजगीर के स्टेट मैदान परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव के तीसरे दिन एक बार फिर देश के चर्चित अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी कला से सबका दिल जीत लिया। खासकर इंडियन आइडियल विजेता पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के लिए यह एक अविस्मरणीय पल बन गया।

राजगीर महोत्सव के अंतिम दिन की प्रस्तुति के लिए राजगीर पहुंचे कोलकाता की अरुणिता कांजीलाल और उत्तराखंड के पवनदीप राजन को जब मधुरेंद्र की अनोखी कलाकृति दिखाई गई  तो वे अभिभूत हो गए। उन्होंने कहा कि यह वाकई अद्भुत और अविश्वसनीय कलाकारी है।

मधुरेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि यह उनकी पहली बार बिहार के राजगीर आने की खुशी का प्रतीक है। उन्होंने पवनदीप और अरुणिता के लिए 3 सेंटीमीटर के दुनिया के सबसे छोटे पीपल के हरे पत्ते पर उनकी तस्वीर उकेरी। इसे बनाने में उन्हें दो दिन और काफी मेहनत लगी।

इस कलाकृति को देखकर न केवल पवनदीप और अरुणिता, बल्कि राजगीर महोत्सव में उपस्थित सभी दर्शक चकित रह गए। मधुरेंद्र ने महोत्सव स्थल पर ही कार्यक्रम के दौरान यह विशेष कलाकृति दोनों सिंगर्स को सप्रेम भेंट की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुणिता और पवनदीप ने मधुरेंद्र का दिल से धन्यवाद किया।

बता दें कि राजगीर महोत्सव हर साल अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विशेष आयोजनों के लिए चर्चित रहता है। लेकिन इस बार मधुरेंद्र की सैंड आर्ट ने महोत्सव को एक नई पहचान दी है। महोत्सव में उपस्थित दर्शकों ने मधुरेंद्र के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे कला का एक जीवंत उदाहरण बताया।

वहीं राजगीर महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन पवनदीप और अरुणिता ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी गायकी और मधुरेंद्र की अनूठी कला के मेल ने इस महोत्सव को यादगार बना दिया।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

प्रमुख खबरें

कोविड के चलते भारत में हुई मौतों पर अमेरिका के अखबार की खबर है चर्चाओं में !

राजनामा.कॉम डेस्क। कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के चलते देश में कितने लोग कालकलवित हुए हैं, अर्थात कितने लोगों ने दम तोड़ा है इस...

नये जमाने की पत्रकारिता ‘मोजो’ (मोबाइल जर्नलिज्म), कैसे बनाएं कैरियर

"अब मोजो यानी मोबाइल जर्नलिज्म का जमाना है। मोजो जर्नलिस्ट बनकर न‌ केवल पत्रकारिता के पैशन को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी खबरे...

Facebook Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक (Facebook) एक बड़ा लोकप्रिय प्लेटफार्म स्टोरी वीडियो रील्स एक लोकप्रिय फीचर है, जो फेसबुक...

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

राजनामा.कॉम। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं...

गर्त में जाती पत्रकारिता के मानक बने झारखंड के ये प्रेस क्लब

“आखिर लोकतंत्र का चौथा खंभा यानी पत्रकारिता गर्त में क्यों जा रही है।? क्यों पत्रकार अपेक्षा का शिकार हो रहे हैं ? क्यों पत्रकारिता...