बिग ब्रेकिंगमीडिया

नालंदा में बनाए गए 30 आधार अपडेट सेंटर, 14 जून तक फ्री सेवा

नालंदा दर्पण डेस्क। माय आधार पोर्टल पर फ्री में आधार को अपडेट कराने की आखिरी तारीख 14 जून 2024 है। 14 जून के बाद आधार पर में लोगों को अपना पहचान और एड्रेस अपडेट करने के लिए फीस चुकाना होगा। नालंदा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय, तीनों अनुमंडल कार्यालय, सभी नगर निकाय कार्यालय में कुल 30 स्थानों में आधार सेंटर बनाये गये हैं।

यूआईएआई के बेवसाइट के अनुसार पहले 14 मार्च 2024 तक फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा की तिथि रखी थी, लेकिन बाद में 14 जून तक बढ़ा दी गयी है।

इनरोल रेगुलेशन 2016 के अनुसार प्रत्येक दस साल में आइडेंटी प्रुफ और एड्रेस अपडेट करना चाहिए। यहीं नियम ब्यू आधार कार्ड पर भी लागू होता है। यह स्मार्ट मोबाइल में माई आधार पोर्टल या ऑफलाइन में आधार सेंटर जाकर बायोमेट्रिक अपडेट किया जा सकता है।

पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बाल या ब्लू आधार बनता है। आधार होल्डर अपने नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, फोन नंबर, ईमेल एड्रेस और रिलेशनशिप स्टेटस अपडेट करवा सकते हैं।

बायोमेट्रिक जानकारी जैसे हाथों की अंगुलियों के स्कैन, आंखों की पुतलियों के स्कैन और फोटोग्राफ को आप स्वयं ऑनलाइन अपडेट नहीं कर सकते। इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेंटर पर जाना होगा।

आधार कार्ड में पता और पहचान अपडेट कराने के प्रूफ में आप पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पैन कार्ड, मार्कशीट, राशन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट, बिजली या गैस बिल, मैरिज सर्टिफिकेट का उपयोग कर सकते हैं।

नालंदा जिले के बीस प्रखंड मुख्यालय, तीनों अनुमंडल कार्यालय, सभी नगर निकाय कार्यालय में कुल 30 स्थानों में आधार सेंटर बनाये गये हैं।

इसके अतिरिक्त जिला शिक्षा विभाग के माध्यम से स्कूली बच्चों को आधार कार्ड बनाने के लिए कुछ स्कूलों में भी यह सुविधा उपलब्ध करायी गयी है, जहां 14 जून तक आधार अपडेट फ्री में कराया जा सकता है।

Mukesh Bhartiya

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button