हॉकी का अंतरराष्ट्रीय हब बनेगा राजगीर, 2 एस्ट्रो टर्फ फील्ड से वर्ल्ड कप मेजबानी की तैयारी

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार के राजगीर स्थित खेल परिसर में अब हॉकी के दो एस्ट्रो टर्फ मैदान तैयार होने जा रहे हैं। इससे राज्य में हॉकी का एक नया अंतर्राष्ट्रीय अध्याय जुड़ने की उम्मीद है।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन के अनुसार एक मैदान पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच होंगे। जबकि दूसरा मैदान खिलाड़ियों के प्रैक्टिस के लिए समर्पित रहेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि दो एस्ट्रो टर्फ मैदानों के होने से वर्ष 2026 में संभावित हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी बिहार को मिल सकती है। इस संबंध में हॉकी इंडिया के अधिकारियों से बात की जा रही है और यदि सबकुछ ठीक रहा तो यह वर्ल्ड कप बिहार के लिए ऐतिहासिक आयोजन बन सकता है।

नवंबर में वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजनः राजगीर में इस नवंबर में होने वाली वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इसी आयोजन के तहत एक नए एस्ट्रो टर्फ को बिछाने का काम अंतिम चरण में है।

यह नया एस्ट्रो टर्फ ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी से मंगाया गया है। इस पर 7-8 करोड़ रुपये का खर्च किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस टर्फ से राजगीर का हॉकी मैदान अब वर्ल्ड कप के स्तर का बन गया है।

बिहार को मिलेगा हॉकी में अंतरराष्ट्रीय पहचानः महानिदेशक रविंद्रन शंकरन ने बताया कि विश्व स्तर के एस्ट्रो टर्फ से सुसज्जित यह मैदान बिहार की पहचान हॉकी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि पहले इस मैदान पर ओलंपिक स्तर का टर्फ लगाने की योजना थी। लेकिन समय की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पाया। हालांकि राजगीर का मैदान अभी उस टर्फ से कम नहीं है। जिस पर विश्व कप जैसे मैच आयोजित किए जाते हैं।

वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की गौरव यात्रा का स्वागतः वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के प्रचार-प्रसार के तहत इस ट्रॉफी की गौरव यात्रा मोतिहारी पहुंची है। यहां खिलाड़ियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने बैंड-बाजों के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया है।

बिहार में हॉकी के विकास की ओर एक बड़ा कदमः इस आयोजन और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर से बिहार में हॉकी की लोकप्रियता को बढ़ावा मिलेगा। महानिदेशक शंकरन का कहना है कि नए एस्ट्रो टर्फ मैदानों से न केवल अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों की संभावना बढ़ेगी। बल्कि बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए भी एक बेहतरीन अवसर होगा।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें

कोविड के चलते भारत में हुई मौतों पर अमेरिका के अखबार की खबर है चर्चाओं में !

राजनामा.कॉम डेस्क। कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के चलते देश में कितने लोग कालकलवित हुए हैं, अर्थात कितने लोगों ने दम तोड़ा है इस...

नये जमाने की पत्रकारिता ‘मोजो’ (मोबाइल जर्नलिज्म), कैसे बनाएं कैरियर

"अब मोजो यानी मोबाइल जर्नलिज्म का जमाना है। मोजो जर्नलिस्ट बनकर न‌ केवल पत्रकारिता के पैशन को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी खबरे...

Facebook Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक (Facebook) एक बड़ा लोकप्रिय प्लेटफार्म स्टोरी वीडियो रील्स एक लोकप्रिय फीचर है, जो फेसबुक...

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

राजनामा.कॉम। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं...

अब मुफ्त नहीं रहेगा ट्विटर, नए मालिक एलन मस्क बोले- यूजर को देने होंगे पैसे

राजनामा डॉट कॉम। एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है, तब से इस बात को लेकर आशंका जताई जा रही है कि...