मीडिया

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफर्स ऑफ नालंदा द्वारा समारोह का आयोजन

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर बिहार शरीफ के रामचंद्रपुर स्थित मूनलाइट होटल के सभागार में शनिवार को फोटोग्राफर्स ऑफ नालंदा द्वारा समारोह का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद स्थानीय विधायक डॉ सुनील कुमार ने केक काटकर समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए फोटोग्राफर एसोसिएशन के सदस्यों को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक विश्वकर्मा विश्वकर्मा को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में फोटोग्राफर ऑफ नालंदा के मार्गदर्शक जितेंद्र नारायण वर्मा, दामोदर प्रसाद और सोमनाथ का विशेष योगदान रहा।

इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष संजीव कुमार ,सचिव अंकित कुमार, उपाध्यक्ष सुभाष कुमार, रंजीत कुमार, उपसचिव रोहित कुमार, कुंदन कुमार ,कोषाध्यक्ष योगेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष राजीव कुमार, सनी कुमार, संचार लेखाकार कमलेश कुमार, समेत कई सदस्य मौजूद थे।

दरअसल इस संगठन का मकसद है कि फोटोग्राफी की दुनिया में नित्य नए हो रहे नई नई पद्धति के बारे में लोगों के बीच अपने अनुभवों का आदान-प्रदान करना और फोटोग्राफी के क्षेत्र को बेहतर बनाना है।

Mukesh Bhartiya

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button