बिग ब्रेकिंगमीडिया

भास्कर संवाददाता को अगवा कर लूटपाट मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा पुलिस ने भास्कर संवाददाता का अपहरण कर लूटपाट के संगीन मामले में महज 24 घंटों के अंदर ही एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक आरोपी अभी फरार बताया जाता है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो अपाचे मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जिसे पीड़ित संवाददाता से जबरन पैसे ट्रांसफर करवाने के लिए इस्तेमाल किया गया था।

यह घटना 4 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे दीपनगर थाना क्षेत्र में हुई थी। जब दैनिक भास्कर संवाददाता संजीव कुमार अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे। इसी दौरान 6 अपराधियों ने उनकी बाइक को रोककर उन्हें पंचाने नदी के किनारे ले जाकर बंधक बना लिया।

अपराधियों ने संवाददाता को जान से मारने की धमकी देते हुए उनके मोबाइल से 19,000 रुपए ट्रांसफर करवा लिए और उनकी जेब से 5,300 रुपए भी लूट लिए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत छानबीन शुरू की। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से आरोपियों को पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं:

  1. संतोष कुमार (20), गगनदीवान निवासी।
  2. अभिषेक कुमार (23), गढ़पर निवासी।
  3. मनीष कुमार (21), दगा बिगहा निवासी।
  4. राहुल कुमार (19), बकरा गांव निवासी।
  5. निवास कुमार (20), विजवनपर निवासी।

पुलिस के अनुसार यह वारदात पूरी तरह से सुनियोजित थी। अपराधियों को पीड़ित संवाददाता की नियमित आवाजाही की जानकारी उनके गांव के पास रहने वाले एक स्थानीय अपराधी से मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर उन्होंने इस योजना को अंजाम दिया।

इस सफल कार्रवाई के पीछे दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम, पंकज कुमार, जिला आसूचना इकाई और साइबर थाना नालंदा की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। ताकि इस मामले का निपटारा किया जा सके।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Show More

Mukesh Bhartiya

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button