बिग ब्रेकिंगमीडिया

वाहन चेकिंग के दौरान मीडिया की धौंस जमाने वाले 3 युवक समेत 4 लोग गए जेल

इसलामपुर (नालंदा दर्पण )। स्थानीय  इसलामपुर थाना पुलिस ने सरकारी कार्य मे वाधा उत्पन्न करने वाला चार लोगो को गिरप्तार किया।

दारोगा रामाकांत राम ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेमलेट के चलने वालों से चलान रसीद काटा जा रहा था। इसी क्रम में बिना हेमलेट पहने एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। उसके बाइक चालक को भी चलान रसीद काटकर दिया गया।

इसके बाद उन तीन युवकों ने अपने आप को मीडियाकर्मी बताकर फोटो खींचने के साथ हंगामा मचाने लगे। इसके बाद उलझने का प्रयास कर सरकारी कार्यो मे बाधा उत्पन्न करने लगा।

इस उपरांत तीनों युवक के साथ उनके एक सहयोगी को गिरप्तार कर लिया गया और इस सवंध मे सरकारी कार्यो मे बाधा उत्पन्न करने  की कारवाई करते हुए गिरप्तार चारों युवक को हिलसा कारा भेज दिया है।

गिरफ्तार लोगों में जहानवाद जिला के मुरगांव गांव के नंदन कुमार, कुंदन कुमार, लक्ष्मण कुमार, योगेंद्र चौधरी शामिल है।

 

Mukesh Bhartiya

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button