बिग ब्रेकिंगमीडिया

राजगीर महोत्सवः इस बार जुबिन, मैथिली और पवनदीप-अरुणिता की सजेगी महफिल

राजगीर महोत्सव केवल मनोरंजन का मंच नहीं है, बल्कि यह बिहार की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने और पर्यटन को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से सजे राजगीर में इस बार भी गीत और संगीत की एक अद्भुत महफिल सजेगी। इस बार राजगीर महोत्सव का आयोजन 21 से 23 दिसंबर तक किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में संगीत प्रेमियों को बॉलीवुड के चर्चित कलाकारों और लोक संगीत की सोंधी महक का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

इस बार महोत्सव का मुख्य आकर्षण जुबिन नौटियाल, मैथिली ठाकुर और पवनदीप-अरुणिता की शानदार प्रस्तुतियां होंगी।

पहले दिन अपनी भावपूर्ण आवाज और हिट गानों के लिए मशहूर जुबिन नौटियाल दर्शकों को संगीत के सागर में डुबकी लगवाएंगे। जुबिन ने ‘तुम ही आना’, ‘दिल गलती कर बैठा है’, ‘मेरे घर राम आएंगे’ जैसे सुपरहिट गानों से देश भर में लोकप्रियता पाई है। उनकी प्रस्तुति महोत्सव की पहली रात को यादगार बना देगी।

दूसरे दिन मंच पर होंगी बिहार की लोकसंगीत साम्राज्ञी मैथिली ठाकुर। मैथिली अपनी सुरीली और मोहक आवाज से बिहार के लोकगीतों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला चुकी हैं। उनके गीतों में पारंपरिक धुनों के साथ आधुनिकता का रंग भी देखने को मिलेगा।

महोत्सव के अंतिम दिन इंडियन आइडल फेम पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल अपनी जुगलबंदी से समां बांधेंगे। यह लोकप्रिय जोड़ी अपनी मधुर आवाज और आकर्षक तालमेल के लिए जानी जाती है। उनके गीतों में मेलोडी और ऊर्जा का अनोखा संगम दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा।

राजगीर महोत्सव सिर्फ बड़े कलाकारों तक सीमित नहीं रहेगा। स्थानीय कलाकार भी अपने पारंपरिक नृत्य और संगीत से मंच की रौनक बढ़ाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहन देना और देश-विदेश के दर्शकों को आकर्षित करना है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Show More

Mukesh Bhartiya

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button