जर्नलिस्टफीचर्डमीडिया

प्रेस कॉसिंल ऑफ इंडिया के पुनर्गठन का अधिसूचना जारी, शामिल हुए ये 22 पत्रकार-संपादक

राजनामा डॉट कॉम। भारत सरकार के ‘सूचना प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने ‘भारतीय प्रेस परिषद’ (Press Council of India)  के 14वें कार्यकाल के पुनर्गठन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्रालय ने भारतीय प्रेस परिषद में 22 नए सदस्यों को नामित किया है। इनमें श्रमजीवी पत्रकारों व संपादकों को शामिल किया गया है। बताया जाता है कि ये नियुक्तियां तीन वर्ष के लिए मान्य होंगी।

भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य के रूप में जिन्हें नामित किया गया है, उनमें ‘दैनिक भास्कर’ के समूह संपादक प्रकाश दुबे, ‘पीटीआई‘ के जी सुधाकर नायर, ‘मुजफ्फरपुर बुलेटिन‘ के अंकुर दुआ, ‘एक्सप्रेस न्यूज‘ के समूह संपादक डॉ बलदेव राज गुप्ता,  ह्यूयेन लानपाओ के निवासी संपादक डॉ खेदेम अथौबा मीतेई, ‘जनमोर्चा‘ की संपादक डॉ सुमन गुप्ता, ‘द कारवां‘ के कार्यकारी संपादक विनोद के जोस, ‘आज कल‘ के पत्रकार अंशु चक्रवर्ती, ‘देशबंधु‘ के संवाददाता जय शंकर गुप्ता और ‘संगबाद प्रतिदिन‘ के किंगशुक प्रमाणिक के नाम शामिल हैं।

इनके अलावा ‘आनंद बाजार पत्रिका‘ के प्रजनानंद चौधरी, ‘उत्कल मेल‘ के विनोद कोहली, ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस‘ के गुरबीर सिंह, ‘इंडस वैली टाइम्स‘ के प्रसन्ना मोहंती, ‘भारतीय पर्यवेक्षक‘ के गुरिंदर सिंह, ‘आकाशदीप‘ के एल सी भारतीय, ‘जय प्रदेश‘ की आरती त्रिपाठी, ‘जन सामना‘ के श्याम सिंह पंवार, ‘विश्वविद्यालय अनुदान आयोग‘ की ओर से प्रो. जे.एस राजपूत, ‘भारतीय विधिज्ञ परिषद‘ की ओर से शैलेन्द्र दुबे, ‘साहित्य अकादमी‘ की ओर से माधव कौशिक और राज्यसभा सदस्य डॉ. के केशव राव को भी बतौर सदस्य इसमें नामित किया गया है।

 

ये न करें, अन्यथा हो सकता है आपका व्हाट्सएप अकाउंट बैन और मोबाईल डाटा हैक

राँची में पत्रकार पर जानलेवा हमला का मुख्य आरोपी गया के टेकारी में धराया

पत्रकारों हेतु टोल फ्री की माँग पर बोले गडकरी- ‘अभी बंद है फोकट क्लास का धंधा’

एक और पत्रकार पर जानलेवा हमला, शराब माफिया ने वाहन से मारा धक्का, जख्मी, AISM-JWA की निंदा

राँची प्रेस क्लब में पत्रकारों का धरना चौथे दिन भी जारी, स्वास्थ्य मंत्री ने बैजनाथ के ईलाज का लिया जायजा

Raznama / Mukesh bhartiy

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका लक्ष्य ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक निष्पक्ष रूप से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राज़नामा (Raznama) के माध्यम से वे मीडिया आधारित स्थानीय, क्षेत्रीय और समसामयिक मुद्दों पर आधारित खबरें और विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं, जो बदलते सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को समझने में पाठकों की मदद करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ मीडिया और स्वच्छ लोकतांत्रिक व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।