ईलेक्ट्रॉनिकन्यूज़ चैनलफीचर्डमीडिया

न्यूज18 के रिपोर्टर ने लिया यूट्यूबर से पंगा, यूट्यूबर ने उड़ा डाली धज्जियाँ !

राजनामा.कॉम। आज सूचना संचार क्रांति के इस नए दौर में सोशल मीडिया एक मजबूत मंच बन गया है। फेसबुक, ट्वीटर के साथ यूट्यूब के मजबूत वर्चस्व से कोई इन्कार नहीं कर सकता है। यूट्यूब ने तो जर्नलिज्म का एथिक्स ही बदल डाला है।

आज न्यूज चैनलों से अधिक यूट्यूबरों की पकड़ अधिक मजबूत हो चला है। यही कारण है कि आज देश के बड़े बड़े पत्रकार भी यूट्यूब पर आकर अपना काम कर रहे हैं। न्यूज चैनलों के एकंर रिपोर्टर से उनकी अधिक कमाई भी हो रही है।

बहरहाल, बिहार के नालंदा जिले में एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने एक यूट्यूबर से पंगा ले लिया। फिर क्या था। उस यूट्यूबर ने उस रिपोर्टर की धज्जियाँ उड़ा डाली। उसने न्यूज चैनल के रिपोर्टर की गतिविधियों पर कई सबाल उठा दिए।

उसी एक बड़ा सबाल यह भी है कि आखिर तथाकथित न्यूज चैनल के रिपोर्टर की माइक आईडी का इस्तेमाल कोई दूसरा यूट्यूबर कैसे और क्यों कर रहा है।

कहा जाता है कि इस चैनल की माइक आईडी करीब आधा दर्जन अनाधिकृत युवक गाहे बेगाहे करते रहते हैं। प्रमाण के तौर पर जो वीडियो शेयर की गई है, वह राजगीर नगर परिषद के चुनाव के समय की बताई जाती है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=HhTj14pfq0E[/embedyt]

 

 

Raznama / Mukesh bhartiy

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका लक्ष्य ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक निष्पक्ष रूप से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राज़नामा (Raznama) के माध्यम से वे मीडिया आधारित स्थानीय, क्षेत्रीय और समसामयिक मुद्दों पर आधारित खबरें और विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं, जो बदलते सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को समझने में पाठकों की मदद करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ मीडिया और स्वच्छ लोकतांत्रिक व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।