पत्रकार पर हमले की निंदा, गोली मारने वाले बदमाशों की जल्द हो गिरफ्तारी

करायपसुराय (नालंदा दर्पण)। अपराध कर्मियों द्वारा ‌हरनौत प्रखंड के पत्रकार को गोली मारकर घायल किए जाने की घटना पर करायपसुराय प्रखंड के पत्रकारों ने तीव्र आक्रोश प्रकट करते हुए घटना में शामिल अपराध कर्मियों को अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।

हरनौत प्रखंड के प्रभात खबर के संवाददाता रवि कुमार को जोरारपुर गांव के निकट अपराध कर्मियों ने शनिवार को दोपहर पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। इस खबर की सूचना मिलते ही करायपसुराय प्रखंड के पत्रकारों ने एक आपातकालीन बैठक की।

इस बैठक में शामिल पत्रकार पवन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रभात कुमार, निरंजन प्रसाद, सोनू कुमार, ललित कुमार ने हरनौत के पत्रकार पर अपराध कर्मियों के द्वारा की गई इस हमले की कठोर शब्दों में निंदा की और जिला प्रशासन से इस घटना में शामिल सभी अपराध कर्मियों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किए जाने की मांग करते हुए कहा कि यदि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो प्रशासन के विरोध में आंदोलन चलाया जाएगा।

52 साल पहले पटना जिला में हुआ मुकदमा, अब नालंदा जिला में जज मानवेन्द्र मिश्र ने किया निष्पादन

हरनौत में दिनदहाड़े पत्रकार को मारी गोली, बिहारशरीफ रेफर

सोहसराय स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा, एक बदमाश पटना के फुलवारीशरीफ से धराया

शराब माफियाओं पर कार्रवाई नहीं होतीः माले विधायक, पुलिस अफसरों की संपति की जांच हो : पप्पु यादव

सोहसराय जहरीली शराब कांडः अब तक 13 की मौत, 2 हुए अंधे, कई गंभीर

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें

कोविड के चलते भारत में हुई मौतों पर अमेरिका के अखबार की खबर है चर्चाओं में !

राजनामा.कॉम डेस्क। कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के चलते देश में कितने लोग कालकलवित हुए हैं, अर्थात कितने लोगों ने दम तोड़ा है इस...

नये जमाने की पत्रकारिता ‘मोजो’ (मोबाइल जर्नलिज्म), कैसे बनाएं कैरियर

"अब मोजो यानी मोबाइल जर्नलिज्म का जमाना है। मोजो जर्नलिस्ट बनकर न‌ केवल पत्रकारिता के पैशन को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी खबरे...

Facebook Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक (Facebook) एक बड़ा लोकप्रिय प्लेटफार्म स्टोरी वीडियो रील्स एक लोकप्रिय फीचर है, जो फेसबुक...

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

राजनामा.कॉम। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं...

अब मुफ्त नहीं रहेगा ट्विटर, नए मालिक एलन मस्क बोले- यूजर को देने होंगे पैसे

राजनामा डॉट कॉम। एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है, तब से इस बात को लेकर आशंका जताई जा रही है कि...