अन्य
    Thursday, March 28, 2024
    अन्य

      भारत को कहां ले जाना चाहती है ये अधकचरी महिलाएं !

      31eight
      22231girlthreeएक महीने की तैयारी के बाद दिल्ली के युवाओं ने जंतर मंतर से स्लट वॉक (बेशर्मी मोर्चा) निकालकर समाज को महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलने का संदेश दिया। रविवार की सुबह साढ़े दस बजे  जंतर मंतर से शुरू हुआ यह मोर्चा वापस जंतर मंतर पर ही लौट आया। यहां नुक्कड़  नाटक के जरिए महिलाओं को कपड़े पहनने और काम करने की आज़ादी की मांग की गई। इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओं और लड़कियों का कहना है कि जंतर मंतर से महिलाओं के हक और सम्मान के लिए आवाज बुलंद हुई है। उनके मुताबिक स्लट वॉक यानी बेशर्मी मोर्चा समाज की मानसिकता बदलने की लड़ाई की शुरूआत भर है।
      gulpanag 256 021111111 f31slutwalknineस्लट वॉक की आयोजक उमंग सबरवाल ने कहा है कि हमारी कोशिश जरूर रंग लाएगी। वहीं, बॉलीवुड कलाकार नफीसा अली  ने कहा है कि सरकार को महिलाओं के प्रति ज्यादा संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेताओं को महिलाओं के प्रति बयान देते समय बहुत संवेदनशील होना चाहिए।
      जंतर मंतर पर स्मिता ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाई। स्लट वॉक करने  वाली लड़कियों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीके गुप्ता की आलोचना की। विरोध प्रदर्शन करने वाली लड़कियों ने शीला दीक्षित के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। वहीं, बीके गुप्ता के उस बयान पर भी स्लट वॉक कर रही लड़कियों ने कड़ा ऐतराज जताया जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध में कमी आई है। महिलाओं ने कहा कि जिस दिन कमिश्नर ने यह बयान दिया था, उसी दिन महिलाओं से रेप की घटना सामने आई थी। भारत में अपने तरीके का यह पहला बड़ा अनोखा विरोध प्रदर्शन है जो महिलाओं के पहनावे की आजादी के समर्थन में चलाया जा रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं के साथ ही बड़ी संख्या में दिल्ली की महिलाओं ने इसे अपना समर्थन दिया।
      क्या है स्लट वॉक

      स्लट वॉक जिसे हिंदी में बेशर्मी मोर्चा नाम दिया है, महिलाओं के हक और सम्मान की लड़ाई है। आयोजकों के मुताबिक, स्लट वॉक उस मानसिकता के खिलाफ जंग का ऐलान है जो समझते हैं कि लड़कियां अगर मॉडर्न या छोटे कपड़े पहन रही हैं तो वे छेड़खानी के लिए आमंत्रित कर रही हैं। पीड़ित पर ही आरोप लगाने और दोषी को कसूरवार ठहराने की मानसिकता बदलने की लड़ाई है यह। यह वॉक लोगों को अहसास दिलाने के लिए है कि लड़कियों के साथ अत्याचार और भेदभाव हो रहा है और इसे खत्म करने की जरूरत है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      - Advertisment -
      संबंधित खबर
      - Advertisment -
      Expert Media Video News
      Video thumbnail
      Expert Media News : जानें क्या है MRP और MSP? किसान आंदोलन के मायने? बता रहे हैं Dhruv Rathi
      28:17
      Video thumbnail
      Loksabha Election 2024 || Big Breaking News || NDA में BJP की ऐसी डील से कूप्पा हुए Chirag Paswan
      03:14
      Video thumbnail
      ED की छापामारी के बीच बोली बड़कागांव कांग्रेस MLA अंबा प्रसाद की MA निर्मला देवी
      01:41
      Video thumbnail
      Bhojpuri Star Khesari lal Yadav || Ranchi Harmu Maidan || Khesari lal yadav Funny Show Video ||
      02:12
      Video thumbnail
      Breaking News : जब लोकगायिका Maithili ठाकुर का PM मोदी से हुआ सामना, की शिव स्तूति, ली Selfie
      03:16
      Video thumbnail
      हर महिला के दिल को छू गई Hemant Soren की पत्नी Klapana Soren की यह बात
      02:06
      Video thumbnail
      Gopalganj पहुँचे ACS kk pathak को देख क्यों गिड़गिड़ाने लगी DIET में महिला शिक्षिकाएं !!
      04:07
      Video thumbnail
      Bihar की media और politics का सबसे shameful debate, एतना गंदा Zee news anchor और RJD leader !!
      02:24
      Video thumbnail
      NDA से बागी हुए Chirag paswan , कर दी LJP (R) ने बड़ी घोषणा, अब क्या करेगी BJP, कितना मानेंगे Nitish
      02:31
      Video thumbnail
      ACS kk pathak की ऐसी तारीफ से फुलकर कूप्पा हुए tola वर्कर और talimi मरकज
      01:14

      Ceo_Cheif Editor : Mukesh Bhartiya
      Expert Media News Network
      Reg_o : 17/1, NH-33, Expert Media Service, Ormanjhi, Ranchi, Jharkhand, (India)-19.
      Whatsapp : 08987495562
      Mobile : 07004868273
      E-mail : nidhinews1@gmail.com
      raznama.com@gmail.com

      Contact us: raznama.com@gmail.com

      error: Content is protected !!