Friday, December 8, 2023
अन्य

    मोदी सरकार में शामिल नए मंत्रियों के बीच यूं हुआ विभागों का बंटबारा

    हर्षवर्धन के पास रहे विज्ञान मंत्रालय को पीएम मोदी ने अब अपने पास रखा है तो गृह मंत्री अमित शाह के पास अब मिनिस्टर ऑफ कोऑपरेशन का जिम्मा भी होगा

    इंडिया न्यूज रिपोर्टर डेस्क। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में मची तबाही की वजह से हर्ष वर्धन से छिना स्वास्थ्य मंत्रालय अब मनसुख मांडविया को दिया गया है। गुजरात से आने वाले मनसुख के पास केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्रालय भी रहेगा।

    वहीं, अश्विनी वैष्णव को देश का नया रेल मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा वह आईटी मंत्री भी होंगे। रेल मंत्री का जि्म्मा अभी पीयूष गोयल के पास था, जिन्हें अब कपड़ा मंत्रालय दिया गया है।

    कपड़ा मंत्रालय संभाल रहीं स्मृति ईरानी को अब महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है। शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा धर्मेंद्र प्रधान को दिया गया है तो अब हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्री बनाए गए हैं।

    कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए मध्य प्रदेश के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय सौंपा गया है। भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। यह मंत्रालय अब तक संतोष गंगवार के पास था, जिन्हें कैबिनेट से बाहर कर दिया गया है।

    अब तक वित्त राज्य मंत्री रहे अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रमोट करते हुए सूचना व प्रसारण मंत्रालय दिया गया है। कभी खुद क्रिकेटर और क्रिकेट प्रशासक रहे ठाकुर को खेल मंत्री भी बनाया गया है।

    बता दें कि आज बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद का फेरबदल और विस्तार किया गया। हर्षवर्धन, रमेश पोखरियाल निशंक, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डी वी सदानंद गौड़ा, संतोष गंगवार जैसे नेताओं की केंद्रीय मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी गई।

    जबकि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनाने में मदद करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिव सेना से भाजपा में आए नारायण राणे को कैबिनेट मंत्री पद से नवाजा गया।

    मंत्रिपरिषद के इस विस्तार और फेरबदल में 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि सात वर्तमान राज्यमंत्रियों को पदोन्नत कर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। सिंधिया और राणे सहित आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया।

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए सभी 43 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    नरेंद्र मोदी—प्रधानमंत्री, कार्मिक, पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष

    कैबिनेट मंत्री

    राजनाथ सिंह- रक्षा

    अमित शाह- गृह और सहकारिता

    नितिन गडकरी- परिवहन और राजमार्ग

    निर्मला सीतारमण- वित्त और कार्पोरेट मामले

    नरेंद्र सिंह तोमर– कृषि

    एस जयशंकर- विदेश मंत्री

    अर्जुन मुंडा– आदिवासी मामले

    स्मृति ईरानी–महिला एवं बाल कल्याण

    पीयूष गोयल– वाणिज्य, उद्योग, उपभोक्ता मामले और कपड़ा

    धर्मेंद्र प्रधान– शिक्षा, उद्यम और कौशल विकास

    प्रह्लाद जोशी– संसदीय मामले, कोयला और खनन

    नारायण राणे- लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग

    सर्बानंद सोनोवाल– पोर्ट, शिपिंग, जलमार्ग और आयुष

    मुख्तार अब्बास नक़वी–अल्पसंख्यक मामले

    वीरेंद्र कुमार– सामाजिक न्याय

    गिरिराज सिंह–ग्रामीण विकास और पंचायती राज

    ज्योतिरादित्य सिंधिया–नागरिक उड्डयन

    आरसीपी सिंह- इस्पात

    अश्विनी वैष्णव– रेलवे, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी

    पशुपति कुमार पारस– खाद्य प्रसंस्करण

    गजेंद्र सिंह शेखावत– जलशक्ति

    किरेन रिजिजू- न्याय और कानून

    आरके सिंह- ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा

    हरदीप सिंह पुरी– पेट्रोलियम, गैस, आवास एवं शहरी विकास

    मनसुख मांडविया– स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक

    भूपेंद्र यादव– पर्यावरण एवं वन, जलवायु परिवर्तन, श्रम एवं रोज़गार

    महेंद्र नाथ पांडे–भारी उद्योग

    पुरुषोत्तम रुपाला– पशुपालन, मत्स्य पालन और दुग्ध उत्पादन

    जी. किशन रेड्डी– पर्यटन एवं संस्कृति

    अनुराग ठाकुर- सूचना प्रसारण, खेल और युवा मामले

    संबंधित खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!