Home ईलेक्ट्रॉनिक दूरदर्शन कोलकाता जोन के ADG बने वरिष्ठ पत्रकार सुधांशु रंजन

दूरदर्शन कोलकाता जोन के ADG बने वरिष्ठ पत्रकार सुधांशु रंजन

0

राज़नामा डेस्क। वरिष्ठ टीवी पत्रकार सुधांशु रंजन को दूरदर्शन में कोलकाता जोन का अपर महानिदेशक (ADG) नियुक्त किया गया है। इस जोन के तहत बिहार, झारखंड, ओडिशा और कोलकाता दूरदर्शन आते हैं। वे जल्द ही अपने पद पर योगदान करेंगे।

बिहार में बेगूसराय के मूल निवासी सुधांशु रंजन को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 32 साल का अनुभव है।

इन दिनों दूरदर्शन केंद्र, दिल्ली में सीनियर एंकर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह जयप्रकाश नारायण की हिंदी और अंग्रेजी में बायोग्राफी और Justice (Judocracy and Democracy in India) समेत तमाम पुस्तक लिख चुके हैं।

सुधांशु रंजन की हाल ही में ऑक्सफ़ोर्ड ने एक पुस्तक ‘Justice versus Judiciary: Justice Enthroned or Entangled in India’ प्रकाशित की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version