Friday, December 8, 2023
अन्य

    तिरंगा यात्रा में फ्री पेट्रोल के लिए आपस में यूं भिड़े भाजपाई, मची भगदड़

    तिरंगा यात्रा के शुरुआत में पेट्रोल से भरी बोतल लूटने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में भगदड़ सी मच गई। हालात कुछ इस कदर बेकाबू हुए की भाजपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए और मारपीट पर उतारू हो गए

    इंडिया न्यूज रिपोर्टर डेस्क।  उत्तर प्रदेश के कौशांबी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक संजय कुमार गुप्ता की तिरंगा यात्रा में पेट्रोल से भरी बोतल लूटने के लिए भगदड़ मच गई। भाजपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी स्थित किड्जी स्कूल कैम्पस का है।

    खबर है कि तिरंगा यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता ने फ्री में पेट्रोल देने की घोषणा की थी। जब लोग अपने-अपने बाइको से तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे तो जान हथेली पर रखकर पेट्रोल से भरी बोतल लूटते हुए नजर आए, जबकि हजारों की इस भीड़ में आग की इक छोटी सी चिंगारी भारी तबाही मचा सकती थी।

    कौशांबी में चायल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था। भाजपा विधायक ने जनपद वासियों से बड़ी तादाद में तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आवाहन भी किया था। तिरंगा यात्रा की शुरुआत भरवारी के किड्जी स्कूल कैम्पस से हुई है।

    तिरंगा यात्रा करीब 40 किलोमीटर का सफर तय कर देर शाम सरांय अकिल कस्बे में पहुंची। जिस दौरान लापरवाही की भयावह वीडियो सामने आया है, उसमें आग की इक छोटी सी चिंगारी सैकड़ो लोगो की जिंदगियां खत्म कर सकती थी।

    भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के लिए फ्री में पेट्रोल दिए जाने की व्यवस्था की थी। इसके लिए हजारों बोतलों में पेट्रोल भरकर पहले से ही खुले आसमान के नीचे स्कूल कैम्पस में रखा गया था।

    तिरंगा यात्रा के शुरुआत में पेट्रोल से भरी बोतल लूटने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में भगदड़ सी मच गई। हालात कुछ इस कदर बेकाबू हुए की भाजपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए और मारपीट पर उतारू हो गए।

    हालांकि, भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता के मुताबिक उनका यात्रा कार्यक्रम सफल रहा। पेट्रोल बांटे जाने और भगदड़ जैसे हालात होने के सवाल पर अपनी जिम्मेदारी का ठीकरा भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता ने विरोधी पार्टियों पर थोप दिया। अति उत्साहित विधायक यही नहीं रुके उन्होंने कहा विरोधी चिन्हित हो गए है, जल्द कार्रवाई कराएंगे।

    संबंधित खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!